Advertising
<

डीजीपी राजीव शर्मा की क्राइम बैठक में सख्ती: लापरवाही पर एसपी को चेतावनी; थानों के औचक निरीक्षण नहीं करने पर जताई नाराजगी – Jaipur News

0
डीजीपी राजीव शर्मा की क्राइम बैठक में सख्ती:  लापरवाही पर एसपी को चेतावनी; थानों के औचक निरीक्षण नहीं करने पर जताई नाराजगी – Jaipur News

डीजीपी राजीव शर्मा की क्राइम बैठक में सख्ती: लापरवाही पर एसपी को चेतावनी; थानों के औचक निरीक्षण नहीं करने पर जताई नाराजगी – Jaipur News


डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में प्रदेश के सभी रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक जुड़े। बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक चली, जिसमें प्रदेश में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा और गंभीर अपराधों की गहन समीक्षा की गई। डीजीपी ने परंपरागत अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजीपी बोले- थानों का नियमित निरीक्षण करें डीजीपी ने कई एसपी द्वारा थानों का औचक निरीक्षण नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जिला पुलिस अधीक्षक अपने अधीनस्थ थानों का नियमित निरीक्षण करें और अनुसंधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। साथ ही पुलिस लाइन्स का नियमित दौरा, मूलभूत सुविधाओं का आकलन, लाइब्रेरी स्थापना और पुलिस क्वार्टर्स की मरम्मत के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा गया। स्पेशल टीम विवाद के बाद बड़ा निर्णय उदयपुर में एसीबी ट्रैप में कांस्टेबल के फंसने के बाद सीओ स्तर की स्पेशल टीम विवादों में आने पर अब केवल जिला डीएसटी और कमिश्नरेट में सीएसटी को ही सक्रिय रखने का निर्णय लिया गया है। मादक पदार्थों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई डीजीपी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की गतिविधियों को और तेज करने के निर्देश देते हुए फील्ड स्तर पर सघन मॉनिटरिंग और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रदेश में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्वयं फील्ड में उतरकर पुलिस की विजिबिलिटी और गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया। साइबर अपराधों पर सख्त निगरानी डीजीपी ने सभी एसपी को साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए रोजाना संबंधित पोर्टल की समीक्षा करने और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए अपराधियों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए। साइबर थानों को सशक्त बनाने, कार्मिकों के प्रशिक्षण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया। तकनीक के उपयोग पर जोर डीजीपी ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, ई-विजिटर पोर्टल से अधिक होटलों को जोड़ने और राजकॉप सिटीजन एप के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सार्वजनिक और रिहायशी क्षेत्रों में लगे निजी सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया गया, ताकि अपराध नियंत्रण और निगरानी को मजबूत किया जा सके। अन्य महत्वपूर्ण निर्देश बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने संकेत दिए कि अप्रैल में आईजी रेंज स्तर पर इन निर्देशों की समीक्षा की जाएगी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News