Advertising
Home Top stories CM योगी 25 मार्च को आएंगे गोरखपुर: IT पार्क का लोकार्पण...
Advertising
<

CM योगी 25 मार्च को आएंगे गोरखपुर: IT पार्क का लोकार्पण करेंगे; नवमी पर कन्याओं के पूजन कर पांव पखारेंगे – Gorakhpur News

1
CM योगी 25 मार्च को आएंगे गोरखपुर:  IT पार्क का लोकार्पण करेंगे; नवमी पर कन्याओं के पूजन कर पांव पखारेंगे – Gorakhpur News

CM योगी 25 मार्च को आएंगे गोरखपुर: IT पार्क का लोकार्पण करेंगे; नवमी पर कन्याओं के पूजन कर पांव पखारेंगे – Gorakhpur News


सीएम योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को गोरखपुर पहुंचेंगे। वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वातानुकूलित महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। 26 को गीडा स्थित आईटी पार्क का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद शाम को गोरखनाथ मंदिर में महानिशा पूजा करेंगे। 27 को रामनवमी के अवसर पर मंदिर में कन्या पूजन करेंगे और कन्याओं को भोजन परोसेंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। पावरग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया की ओर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को सीएसआर केतहत महिला छात्रावास के लिए 13 करोड़ 66 लाख रुपये दिए गए हैं। अगस्त में दीक्षांत समारोह के दौरान इसके लिए एमओयू हुआ था। इस छात्रावास का नाम पावरग्रिड गर्ल्स हॉस्टल होगा। 4000 वर्ग मीटर में निर्मित यह छात्रावास 4 मंजिल का होगा। इसमें 48 कमरे होंगे और एक कमरे में 3 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। हॉस्टल में खेलकूद की सुविधाएं भी होंगी। एसी लगवाने पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा और उसे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वहन करेगा। आईआईएम लखनऊ के एक्यूबेशन सेंटर के साथ शुरू होगा आईटी पार्क गीडा में निर्मित आईटी पार्क सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी आफ इंडिया (STPI) द्वारा बनाया गया है। सेक्टर 7 में 14 हजार 500 वर्ग फीट में निर्मित इस आईटी पार्क में आईटी सेक्टर की कंपनियां अपने कार्यालय खोलेंगी। कंपनियों से STPI द्वारा बातचीत जारी है। फिलहाल आईआईएम लखनऊ का एक्यूबेशन सेंटर यहां खुल रहा है। उन्हें जगह आवंटित कर दी गई है। इसमें 20 सीटें होंगी। आईआईएम लखनऊ यहां भी प्रशिक्षण शुरू करेगा।
यहां आईटी सेक्टर, बीपीओ आदि से जुड़े रोजगार होंगे और उसके लिए मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उम्मीद है कि यहां 1500 से 2000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। STPI के अधिकारी गोरखपुर पहुंच चुके हैं। लोकार्पण के बाद यहां कंपनियों को जगह आवंटित कर दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ रामनवमी के अवसर पर कन्याओं का पांव पखारेंगे। उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसेंगे। उसके बाद भगवान राम के बालरूप को झूला झुलाएंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising