Advertising
Home Top stories झालावाड़ में 1622 करोड़ की सिंचाई परियोजना: बजट में देवासी ने...
Advertising
<

झालावाड़ में 1622 करोड़ की सिंचाई परियोजना: बजट में देवासी ने बताए विकास के बड़े प्रावधान – jhalawar News

3
झालावाड़ में 1622 करोड़ की सिंचाई परियोजना:  बजट में देवासी ने बताए विकास के बड़े प्रावधान – jhalawar News

झालावाड़ में 1622 करोड़ की सिंचाई परियोजना: बजट में देवासी ने बताए विकास के बड़े प्रावधान – jhalawar News


झालावाड़ में जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने गुरुवार को सर्किट हाउस राजस्थान बजट 2026-27 की राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी। मंत्री देवासी ने बताया कि बजट से झालावाड़ जिले के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं की गई हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन क्षेत्र में लगभग 1,622 करोड़ रुपए की लागत से छोटी कालीसिंध और चाचूर्णी नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना प्रस्तावित है। इससे चौमहला-गंगधार क्षेत्र के लगभग 32 गांवों की 9,727 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसके अतिरिक्त, सोंधवाड़ क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन टैंक और लिंक चैनल निर्माण, सूरजकुंड एनिकट के जीर्णोद्धार, चंवली बांध की मुख्य नहरों के मरम्मत कार्य तथा चंद्रभागा नदी के जीर्णोद्धार के लिए भी बजट प्रावधान किए गए हैं। आधारभूत संरचना के तहत परवन नदी पर एक उच्च स्तरीय पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई है। साथ ही, भवानीमंडी और चौमहला में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को भी स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं से यातायात सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रभारी मंत्री देवासी ने कहा कि इन घोषणाओं से जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कृषि एवं व्यापार को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संतुलित एवं समावेशी विकास होगा। उन्होंने इस दौरान राज्य सरकार की राज्य स्तरीय बजट घोषणाओं को लेकर भी पत्रकारों से चर्चा की। विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए जिले में 8 नए 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत एसआरजी अस्पताल में एमआरआई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। झालरापाटन में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पर्यटन विकास के तहत गढ़ पैलेस झालावाड़ सहित अन्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 18 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। धार्मिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मनोहरथाना क्षेत्र में एक नई पुलिस चौकी का निर्माण होगा, और कारागृहों में आधुनिक मुलाकात कक्ष तथा लॉकर व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, झालराटन में ग्रामीण हाट के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
चर्चा के दौरान मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, प्रभारी सचिव अनिल अग्रवाल, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, जिला परिषद सीईओ शंभु दयाल मीणा, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व सभापति प्रदीप सिंह राजावत मौजूद रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising