Advertising
<

कानपुर में गैस लेने गए बुजुर्ग जमीन पर बैठे: बोले- बुढ़ापे में 3 घंटे से लाइन में खड़ा हूं, फोन में डिलीवरी के मैसेज आ रहे लेकिन गैस नहीं – Kanpur News

5
कानपुर में गैस लेने गए बुजुर्ग जमीन पर बैठे:  बोले- बुढ़ापे में 3 घंटे से लाइन में खड़ा हूं, फोन में डिलीवरी के मैसेज आ रहे लेकिन गैस नहीं – Kanpur News

कानपुर में गैस लेने गए बुजुर्ग जमीन पर बैठे: बोले- बुढ़ापे में 3 घंटे से लाइन में खड़ा हूं, फोन में डिलीवरी के मैसेज आ रहे लेकिन गैस नहीं – Kanpur News


कानपुर में गैस किल्लत के बीच में एजेंसी के बाहर लंबी लंबी लाइने लगी हुई है। धूप में लगी लाइनों में लोग परेशान दिखाई दे रहे है। लेकिन प्रशासन का दावा है गैस की आपूर्ति की जा रही है। भगवत दास इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइनों में खड़े हुए लोगों ने बताया- हम लोगों के फोन मे गैस डिलेवरी का मैसेज आ रहा है, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। वहीं लोगों नें गैस एजेंसी के कर्मचारियों के ऊपर गैस ब्लैक करने का आरोप लगाया है। वहीं लोगों के मुताबिक- गैस एजेंसी पर KYC के नाम स 200 रुपए की वसूली की जा रही है। सबसे पहले देखिए गैस किल्लत की 3 तस्वीरें फोन पर गैस डिलेवरी का मैसेज लेकिन सिलेंडर नहीं मिला पवन बताते है, इनका (गैस एजेंसी) का जो सिस्टम है वो बहुत खराब है। शहर की अन्य गैस एजेंसियों से बहुत आसानी से सिलेंडर मिल रहा है। इनके यहां बुक करने में करने में बहुत समस्या है। यहां 4 दिन पहले सिलेंडर बुक करवाना पडता है। लेकिन यहां सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लेकिन इनके यहां से सिलेंडर बुकिंग का मैसेज आ जाते है, लेकिन सिलेंडर नहीं आता है। एक व्यक्ति को डॉ सिलेंडर अलाउड़ है, लेकिन यहां एक सिलेंडर बुकिंग का मैसेज आ जाता है। लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पाता है। मेरे पास भी मैसेज आया था, लेकिन मुझे सिलेंडर लाइन लगा के मिल पाया। यहां KYC के लिए पैसे ले रहे है, जो की आप स्वयं कर सकते है । 7 दिन पहले गैस डिलेवरी का मैसेज आया, 2500 में मिल रहा सिलेंडर कलीम मुझे भगवत दास इंडेन गैस एजेंसी पर लाइन में लगे हुए मिले, कलीम बताते है, मेरे पास सिलेंडर डिलेवरी का मैसेज 7 दिन पहले आ चुका है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। अब ये लोग इस गैस एजेंसी और उस गैस एजेंसी के चक्कर कटवा रहे है। हम लोग धूप में परेशान हो रहे है। यहां पर बहुत दिक्कत है। एजेंसी वाले कुछ भी नहीं बता रहे है, हम यहां किससे पूछे। अंदर किसी को जाने नहीं दे रहे है। गैस एजेंसी पर सिलेंडर नहीं है, लेकिन यहां पर 2500-3000 दे दीजिए, उसके बाद आपको तुरंत सिलेंडर मिल जाएगा। जबकि मेरा सिलेंडर 7 दिन पहले डिलेवर हो गया, यहां कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। इन लोगों का कहना है मैसेज का कोई मतलब नहीं है, पहले लाईन में लग के पर्ची कटाओ।
धूप में हुए परेशान तो जमीन में बैठ गए बुजुर्ग 71 वर्षीय धर्मवीर बताते है, सिलेंडर नहीं मिल रहा है। ये लोग (एजेंसी वाले) कहते है, ये कागज जमा करो, वो कागज जमा करो। साथ में 200 रुपए मांग रहे है। हमारे घर में 20 दिनों से गैस नहीं है। घर की किचन का काम ऐसे ही चल रहा है। इन लोगों ने बहुत तामझाम फैला रखा है। एक महीने पहले लिया था सिलेंडर, अब बोले- एक महीने बाद मिलेगा मो शादाब बताते है, यहां की लाइन आगे ही नहीं बढ़ रही है, जो आ रहा है उसको वापस भेज रहे है। इन लोगों का कहना ह, आप गैस ले चुके हैं, आपको नहीं मिलेगी। ये लोग कह रहे है, एक महीने बाद मिलेगी। जबकि हमको 17 फरवरी को सिलेंडर मिला था। अब कह रहे है एक महीने बाद आइए।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News