Gas Shortage : कागजों पर सिलेंडर, घर में चूल्हा बंद; गैस की किल्लत नहीं अब नई परेशानी करने लगी है परेशान

0
Gas Shortage : कागजों पर सिलेंडर, घर में चूल्हा बंद; गैस की किल्लत नहीं अब नई परेशानी करने लगी है परेशान

Gas Shortage : कागजों पर सिलेंडर, घर में चूल्हा बंद; गैस की किल्लत नहीं अब नई परेशानी करने लगी है परेशान

एलपीजी की किल्लत से बिहार भी परेशान रहा। हालांकि अब गैस की किल्लत पर बहुत हद तक नियंत्रण होने लगा है, जिससे लोग राहत की सांस लेने लगे हैं। लेकिन डिजिटल इंडिया के दौर में गैस आपूर्ति में एक नई परेशानी दिखने लगी है। परेशानी गैस की किल्लत का नहीं बल्कि फेक डिलीवरी मैसेज से होने लगा है। ऐसी शिकायत एक दो नहीं बल्कि महिला समेत कई लोगों ने किया। हालांकि अच्छी बात यह रही कि ‘अमर उजाला’ के पहल पर कई लोगों की वह परेशानी तत्कालीन दूर भी हो गई।

फेक डिलीवरी मैसेज के संबंध में ग्राहकों का कहना है कि बिना सिलेंडर घर पहुँचे ही उनके मोबाइल पर डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज आ गया और जब असलियत में गैस खत्म होती है, तो गैस एजेंसी के द्वारा नियम का हवाला देकर नया सिलेंडर देने से मना कर दिया जाता है। इस तरह की कई कहानियां सामने आई।

 

केस 1: ज्योति कुमारी की आपबीती

गैस एजेंसी आई ज्योति देवी ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार दिसंबर के महीने में सिलेंडर लिया था। लेकिन उनके पैरों तले जमीन तब खिसक गई जब 23 फरवरी को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनका सिलेंडर डिलीवर हो चुका है। इस संबंध में पूछे जाने पर ज्योति देवी ने बताया कि जब मेरा सिलेंडर खत्म हुआ और मैं दोबारा बुकिंग कराने पहुँची, तो गैस एजेंसी के द्वारा यह बताया गया कि उन्होंने तो अभी पिछले महीने ही सिलेंडर लिया है। नियम के मुताबिक, निर्धारित समय सीमा से पहले मुझे दूसरा सिलेंडर नहीं मिल सकता। अब सवाल यह है कि जब सिलेंडर घर आया ही नहीं, तो मैसेज कैसे आया?

केस 2: मालती देवी का इंतजार

ऐसी ही स्थिति फुलवारी शरीफ की मालती देवी की भी है। उनका कहना है कि उन्होंने 11 जनवरी को अपना सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन वह भी इसी गड़बड़झाले का शिकार हो गई। उनका कहना है कि 1 मार्च को उनका गैस उन्हें मिल चुका है। अब आप 25 दिन के बाद गैस लीजियेगा, क्यों कि एजेंसी के रिकॉर्ड में डिलीवरी दिख रहा है, पर हकीकत में उनको गैस मिला ही नहीं है।

केस 3: शिवम् कुमार की कहानी 

इस संबंध में शिवम् कुमार का कहना है कि उन्होंने 8 मार्च को अपना गैस बुक किया था। दो दिनों के बाद यानी 10 मार्च को एक मैसेज आया कि उनका गैस उनके घर पर पहुंच गया। साथ ही यह भी लिखा है कि उस गैस का भुगतान भी हो गया, जबकि ग्राहक के घर तक उनका सिलिंडर आया ही नहीं। अब एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि NEWS4SOCIALने प्रबंधक से शिकायत की, नतीजतन प्रबंधक ने उन ग्राहकों को तत्काल गैस देने की सहमति दी। 

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News