Advertising
<

कचरे में आग से ट्रीटमेंट प्लांट जलकर खाक: हरदा में ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, लाखों की मशीनरी जली – Harda News

1
कचरे में आग से ट्रीटमेंट प्लांट जलकर खाक:  हरदा में ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, लाखों की मशीनरी जली – Harda News

कचरे में आग से ट्रीटमेंट प्लांट जलकर खाक: हरदा में ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, लाखों की मशीनरी जली – Harda News


हरदा जिले की टिमरनी नगर परिषद के ग्राम सामरधा स्थित कचरा डंपिंग साइट पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में ट्रीटमेंट प्लांट में लगी लाखों रुपये की मशीनरी जलकर खाक हो गई है। फिलहाल दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह साइट करीब दो एकड़ क्षेत्र में फैली है, जहां टिमरनी शहर के 15 वार्डों से निकलने वाला कचरा डंप किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि आग सुबह 6 बजे लगी थी। सूचना देने के ढाई घंटे बाद सुबह 8:30 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम संजीव कुमार नागू, सीएमओ प्रियव्रत बकोरिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाल्टियों से पानी डालकर बचाई हजारों एकड़ फसल ग्रामीणों ने बताया कि इस समय क्षेत्र में हजारों एकड़ की फसल पककर तैयार खड़ी है। कचरे की आग की चिंगारी से खेतों में खड़ी फसल को बड़ा नुकसान हो सकता था। दमकल के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद बाल्टियों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। उनकी इस मुस्तैदी से आसपास के खेतों में खड़ी फसल को जलने से बचाया जा सका। धुएं और बदबू से अस्थमा-चर्म रोग का शिकार हो रहे ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि वे डंपिंग साइट की इस समस्या को लेकर पहले भी अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक इस मामले में कोई समाधान नहीं किया गया है। कचरे से निकलने वाले जहरीले धुएं और बदबू के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों को अस्थमा और चर्म रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने नहीं उठाया फोन, सीएमओ बोले- जांच जारी इस मामले में पक्ष जानने के लिए एसडीएम संजीव कुमार नागू से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। सीएमओ प्रियव्रत बकोरिया ने कहा, “फिलहाल फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।” प्लांट में लगी मशीनरी की लागत के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि वे हाल ही में यहां आए हैं और उन्हें इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है। देखिए तस्वीरें…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News