हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस की गाड़ियों को मारी टक्कर: एएसआई समेत 4 जवान घायल, हिस्ट्रीशीटर भी घायल – Jhunjhunu News h3>
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे में शुक्रवार रात हड़कंप मच गया, जब एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने खुद को पुलिस से घिरा देख अपनी गाड़ी को ही हथियार बना लिया। बांडिया नाले के पास हुई इस वारदात में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस की दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें एक एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर रोहित भी घायल हो गया। सभी को गुढ़ा सीएचसी पहुंचाया। पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हिस्ट्रीशीटर रोहित को झुंझुनूं रैफर कर दिया। यहां उसको जयपुर रैफर कर दिया।
ऐसे हुई शुरू हुई मुठभेड़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ‘बड़ की ढाणी’ निवासी और गुढ़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर रोहित महला किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से कस्बे में घूम रहा है। पुलिस पिछले तीन दिनों से उसकी घेराबंदी कर रही थी। शुक्रवार रात साढ़े 8 नो बजे के करीब जैसे ही रोहित की लोकेशन मिली, गुढ़ा थाने के एएसआई सज्जन कुमार अपनी टीम के साथ रवाना हुए। दूसरी ओर से चंवरा चौकी की पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया। बांडिया नाले के पास पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पिकअप को दोनों तरफ से घेर लिया। पिकअप को आगे-पीछे कर मारी टक्कर जब रोहित ने देखा कि वह चारों तरफ से घिर चुका है, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय भागने की कोशिश की। उसने अपनी पिकअप से पहले सामने खड़ी गुढ़ा थाने की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद तुरंत गाड़ी को बैक गियर में डालकर पीछे खड़ी चंवरा चौकी की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस भिड़ंत में पुलिस की गाड़ियां बुरी तरह पिचक गईं। हादसे में घायल हुए पुलिसकर्मी इस हमले में पुलिस टीम को काफी चोटें आई हैं। हमले में पुलिस वाहन के चालक भूपेंद्र के दाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। एएसआई सज्जन, कॉन्स्टेबल अशोक और रविकांत भी घायल हुए हैं। पिकअप बन्द हुई टक्कर के दौरान हिस्ट्रीशीटर रोहित महला की पिकअप बंद हो गई, जिसके कारण वह भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर उसके कुछ साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। रोहित के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हिस्ट्रीशीटर जयपुर रैफर सभी घायलों को तत्काल गुढ़ा सीएचसी (CHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि हिस्ट्रीशीटर रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां से रोहित को जयपुर रैफर कर दिया गया। एक महीने पहले ही आया था जेल से बाहर एसएचओ सुरेश रोलन के अनुसार, रोहित महला एक बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट और जानलेवा हमले जैसे 19 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह महज एक महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था और आते ही दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews