Advertising
<

युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत: अस्पताल पहुंचने से पहले प्रेमिका ने तोड़ा दम; 6 दिनों से थी लापता – Anuppur News

7
युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत:  अस्पताल पहुंचने से पहले प्रेमिका ने तोड़ा दम; 6 दिनों से थी लापता – Anuppur News

युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत: अस्पताल पहुंचने से पहले प्रेमिका ने तोड़ा दम; 6 दिनों से थी लापता – Anuppur News


अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमी-युगल की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों ने जहर खा लिया था। पुलिस ने रविवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया। युवती की मौत शनिवार रात करीब 8:30 बजे अनूपपुर जिला अस्पताल में हुई। वहीं, युवक ने रविवार सुबह 2:30 से 3 बजे के बीच जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ा। युवक की गंभीर हालत के कारण पुलिस जहर खाने से संबंधित विस्तृत जानकारी उसके बयान में दर्ज नहीं कर पाई। शौच के लिए निकली युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज जैतहरी थाना प्रभारी अमर वर्मा ने बताया कि मृतिका माधुरी चौधरी (18 ), निवासी अमगवां, जैतहरी, 3 मार्च की शाम शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन, माधुरी की जुड़वां बहन सीता चौधरी को जानकारी मिली कि माधुरी किसी शंकर उर्फ अभय राठौर नाम के युवक से फोन पर बात करती थी। जब परिजन युवक के घर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि शंकर उर्फ अभय राठौर भी 3 मार्च से लापता है। इसके बाद, 5 मार्च को माधुरी के परिजनों ने जैतहरी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोशल मीडिया से बेटी के जहर खाने की जानकारी मिली 6 मार्च को माधुरी चौधरी ने अपनी बड़ी बहन सीता चौधरी को फोन कर 2000 रुपए और आधार कार्ड लेकर अनूपपुर आने को कहा। सीता परिजनों के साथ अनूपपुर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। शनिवार की शाम परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है और उसकी हालत गंभीर है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में भर्ती कराया गया है और अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने से पहले युवती की मौत जब परिजन रात में अनूपपुर जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। इसके बाद, परिजन जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्हें शंकर उर्फ अभय राठौर (20), पिता जीवन राठौर, निवासी उमरिया, भी जहर खाए गंभीर हालत में भर्ती मिला। बाद में युवक की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि संभवतः युवक युवती 3 मार्च को जैतहरी से बाहर चले गए थे, और दोनों शनिवार दोपहर नर्मदा ट्रेन से वापस लौटे, लेकिन गांव पहुंचने से पूर्व रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया था। युवक-युवती की मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी परिजनों के अनुसार मृतिका की मां का मायका उमरिया गांव से सटे सिवनी गांव है, जहां युवती की माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा हुई थी। छह महीने पूर्व मृतिका के दादा के निधन होने पर वह अपने गांव अमगवां में रहने लगी थी। 2017 में पिता की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस युवा के शव का भी पोस्टमार्टम करवाते परिजनों को सौंपा है। पुलिस दोनों मौत के प्रकरणों में परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News