Advertising
<

एक्सीडेंट में भाजपा नेता के भाई समेत 2 की मौत: सहारनपुर में ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, खनन के डंपर ने मारी टक्कर – Saharanpur News

1
एक्सीडेंट में भाजपा नेता के भाई समेत 2 की मौत:  सहारनपुर में ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, खनन के डंपर ने मारी टक्कर – Saharanpur News

एक्सीडेंट में भाजपा नेता के भाई समेत 2 की मौत: सहारनपुर में ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, खनन के डंपर ने मारी टक्कर – Saharanpur News


सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में भाजपा नेता के भाई समेत 2 लोगों की मौत हो गई। डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान संजय शर्मा के रूप में हुई है, जो भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक राजेश शर्मा के भाई बताए जा रहे हैं। यह हादसा पेपर मिल रोड पर हिम्मतनगर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, संजय शर्मा अपने साथी मोनू पंडित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।ॉ रास्ते में पिंटू नाम के युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी तो दोनों ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। तीनों युवक जैसे ही हिम्मतनगर के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे खनन से लदे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू पंडित और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा दूसरी घटना रविवार सुबह करीब सात बजे थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली के रहने वाले विकास (19) के साथ हुई। विकास बाइक से बड़गांव क्षेत्र के मिर्जापुर में अपने रिश्तेदार को लेने जा रहा था। जब वह गांव बहेड़ा में शराब ठेके के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित दूध वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूध वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। शव रखकर लगाया जाम, अधिकारियों को बुलाने की मांग घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और गुस्से में शव को बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर उच्चाधिकारी पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दें। मृतक विकास सहारनपुर की एक गत्ता फैक्टरी में फोरमैन के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम रामपुर मनिहारन डॉ. पूर्वा शर्मा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News