Advertising
<

जबलपुर में 13 मार्च को होगी धर्मगुरुओं की सेना भर्ती-रैली: वाराणसी रीजन के 78 अभ्यर्थी चयनित, कर्नल शैलेश कुमार बोले – 7 मिनट में लगानी होगी 1600 मीटर की दौड़ – Varanasi News

0
जबलपुर में 13 मार्च को होगी धर्मगुरुओं की सेना भर्ती-रैली:  वाराणसी रीजन के 78 अभ्यर्थी चयनित, कर्नल शैलेश कुमार बोले – 7 मिनट में लगानी होगी 1600 मीटर की दौड़ – Varanasi News

जबलपुर में 13 मार्च को होगी धर्मगुरुओं की सेना भर्ती-रैली: वाराणसी रीजन के 78 अभ्यर्थी चयनित, कर्नल शैलेश कुमार बोले – 7 मिनट में लगानी होगी 1600 मीटर की दौड़ – Varanasi News


वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय द्वारा धर्मगुरु पद के लिए चयनित 78 अभ्यर्थियों की भर्ती रैली जबलपुर में 13 मार्च को होगी। इस बात की जानकारी वाराणसी रीजनल सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया- वाराणसी में लिखित परीक्षा के बाद 78 का चयन हुआ था। जिन्हे मेल द्वारा शेड्यूल भेज दिया गया है। जांच लें अपना प्रवेश पत्र कर्नल शैलेश कुमार ने बताया – सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर में सेना भर्ती आयोजित की गई है। इसकी सूचना मेल से सभी चयनितों को भेजी गई है। सभी चयनित अपने मेल को चेक कर लेना और वहां दिए गए लिंक से अपना प्रवेश पत्र भी डाऊनलोड कर लें। क्योंकि उसके सेना भर्ती स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 7 मिनट में दौड़नी होगी 1600 मीटर की रेस कर्नल शैलेश कुमार ने बताया – भर्ती रैली में सबसे पहले फिटनेस की परीक्षा ली जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ अधिकतम 7 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी। इसके अलावा अन्य शारीरिक मानकों और फिटनेस से जुड़े परीक्षण भी होंगे। जो अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल होंगे, उनका अगले दिन मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मेडिकल में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का अगले दो से चार दिनों के भीतर इंटरवियू लिया जाएगा। उसके बाद वहीं पर फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 6 महीने का दिया जाएगा बेसिक प्रशिक्षण शैलेश कुमार ने बताया – जो अभ्यर्थी इस पेस्ट के लिए चयनित हो जाएंगे। उन धर्मगुरुओं को नियुक्ति से पहले सेना की तरफ से 6 माझिने का बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें सेना की अलग-लगा यूनिट में नियुक्त कर दिया जाएगा। 13 और 14 को पूर्व सैनिकों के लिए लगेगा कैंप सेना भर्ती कार्यालय के रणबांकुरे मैदान में 13 और 14 मार्च को पूर्व सैनिकों के लिए कैंप लगेगा। निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि इसमें प्रदेश भर के पूर्व सैनिक शामिल हो सकते हैं। वे सैन्य कार्यालय से संबंधित अपनी परेशानियों को अफसरों के सामने रख सकेंगे। पेंशन, सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं-सेवाओं में आ रही अड़चनों समेत अन्य समस्याओं को वे रख सकेंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News