HomeTop storiesखगड़िया में 37 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा शुरू: फर्स्ट शिफ्ट में...
Advertising
<
खगड़िया में 37 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा शुरू: फर्स्ट शिफ्ट में हिंदी/बंगला/उर्दू/मैथिली का एग्जाम, निर्धारित समय से पहले प्रश्न-पत्र निकालना प्रतिबंधित – Khagaria News
खगड़िया में 37 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा शुरू: फर्स्ट शिफ्ट में हिंदी/बंगला/उर्दू/मैथिली का एग्जाम, निर्धारित समय से पहले प्रश्न-पत्र निकालना प्रतिबंधित – Khagaria News h3>
खगड़िया में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के निर्देश पर वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गया है। यह परिक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। जिले के कुल 37 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही है। इस वर्ष जिले से 27,403 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परीक्षा संचालन तक हर स्तर पर सख्त निर्देश लागू किए गए हैं। प्रथम पाली में मातृभाषा का एग्जाम 17 फरवरी (मंगलवार) को प्रथम पाली में मातृभाषा (हिंदी/बंगला/उर्दू/मैथिली) की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली में भी मातृभाषा की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक होगी। 18 फरवरी (बुधवार) को दोनों पालियों में गणित की परीक्षा निर्धारित है। 19 फरवरी (गुरुवार) को द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी। 20 फरवरी (शुक्रवार) को सामाजिक विज्ञान, 21 फरवरी (शनिवार) को विज्ञान और 23 फरवरी (सोमवार) को अंग्रेजी की परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। 24 फरवरी (मंगलवार) को ऐच्छिक विषय और 25 फरवरी (बुधवार) को प्रथम पाली में व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रश्न-पत्रों की निकासी बैंक/वज्रगृह से गश्ती दंडाधिकारी और केंद्राधीक्षक की संयुक्त उपस्थिति में होगी। जबरदस्ती प्रवेश करने पर होगी कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि कोई परीक्षार्थी गेट बंद होने के बाद जबरन, चहारदीवारी फांदकर अथवा किसी भी अवैध तरीके से प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो उसे आपराधिक अतिक्रमण माना जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा तथा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय से पहले प्रश्न-पत्र निकालना प्रतिबंधित प्रथम पाली के लिए प्रश्न-पत्र सुबह 08:00 बजे से 08:45 बजे तक निकाले जाएंगे, जबकि द्वितीय पाली के लिए यह प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। निर्धारित समय से पहले प्रश्न-पत्र निकालना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्न-पत्रों की निकासी से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews