यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक: कौशांबी में नकलविहीन परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश – Kaushambi News h3>
पंकज केसरवानी | कौशांबी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कौशांबी में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार शाम उदयन सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन तथा सुचारु परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी डॉ. पाल ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को गंभीरता से लिया जाए। बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी बाहरी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश न देने और केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने की बात कही।
Advertising
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शासन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी नकल की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सूचित करने को कहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी, 2026 से 12 मार्च, 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 08:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक होगी।
जनपद में कुल 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 45,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 24,187 और इंटरमीडिएट के 21,500 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 06 सचल दल, 80 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 03 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सभी उप जिलाधिकारीगण और क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News