Advertising
<

स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर-नर्स की मांग पर धरना: पूर्व विधायक सिविल सर्जन कार्यालय में बैठे, एंबुलेंस व्यवस्था की भी डिमांड – Bhojpur News

2
स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर-नर्स की मांग पर धरना:  पूर्व विधायक सिविल सर्जन कार्यालय में बैठे, एंबुलेंस व्यवस्था की भी डिमांड – Bhojpur News

स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर-नर्स की मांग पर धरना: पूर्व विधायक सिविल सर्जन कार्यालय में बैठे, एंबुलेंस व्यवस्था की भी डिमांड – Bhojpur News


भोजपुर में मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन चन्द्र रामगुलाम के नाम पर बने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती नहीं हो रही। इस कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों को मामूली इलाज के लिए भी बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई सोमवार को अपने समर्थकों के साथ सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। वे करीब 4 घंटे से कार्यालय में डटे रहे और स्पष्ट कर दिया है कि जब तक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए बात की कोशिश शुरू कर दी है, ताकि जल्द समाधान निकालकर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर प्रखंड के हरिगांव में है। कई बार डीएम के लेटर दिया, पर कोई फायदा नहीं पूर्व विधायक राम भाई दिनेश ने कहा कि 16 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री के नाम पर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया था। करोड़ों रुपए के लागत से इस अस्पताल का बनाया गया था। अस्पताल के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को एक उम्मीद जगी थी कि अब इलाज कराने के लिए आरा या फिर दूसरे अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा हुई थी कि इस अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ रहेंगे और जांच होगा। इसके साथ मरीजों को दवा दिया जाएगा। एक साल बीत जाने के बाद भी इस अस्पताल में गरीबों का इलाज नहीं हो पता है और उन्हें आरा या फिर किसी निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। 4 जनवरी को अस्पताल के बाहर महाधरना दिए थे। कई बार जिलाधिकारी को लेटर दिया, लेकिन सिर्फ अधिकारियों ने आश्वासन दिया। अंत में सिविल सर्जन कार्यालय के अंदर अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए हैं।
भोजपुर की जनता को बरगलाया जा रहा कहा कि सिविल सर्जन की ओर से कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हम कुछ मामले में नहीं कर सकते हैं। भाई दिनेश ने आरोप लगाया है की प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने हरिगांव समेत पूरे जगदीशपुर प्रखंड के लोगों को झूठा आश्वासन देने का काम किया है। नीतीश कुमार के आने को लेकर वहां अस्पताल में डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ को तैनात कर दिया गया था। कुछ दिन बाद ही सब सिस्टम बंद कर दिया गया है। सिर्फ भोजपुर की जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है।
सभी मांगों को सरकार के समाने रखा जाएगा सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आम जनता की समस्या को लेकर पूर्व विधायक भाई दिनेश हमारे चेंबर में आए हुए थे। पूर्व विधायक चाहते हैं कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जाए। हमारे पास एएनएम-जीएनएम की काफी कमी है। इसके साथ डॉक्टर की भी कमी होने के कारण 24 घंटे सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। पूर्व विधायक की मांग है अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में एक एंबुलेंस की सुविधा मिले, लेकिन अभी संभव नहीं हो सकता है। उनकी सभी मांगों को लिखकर सरकार के पास भेजा जाएगा, जल्दी सभी समाधानों का निवारण किया जाएगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News