डीएम-एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया: बाराबंकी में सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं की गहन समीक्षा की – Barabanki News

0
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया:  बाराबंकी में सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं की गहन समीक्षा की – Barabanki News

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया: बाराबंकी में सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं की गहन समीक्षा की – Barabanki News


जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार में सुरक्षा, स्वच्छता और बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत कारागार के मुख्य द्वार से हुई। अधिकारियों ने यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से जानकारी ली और प्रवेश व निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद डीएम और एसपी ने कारागार के आंतरिक परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, अनुशासन और सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति का अवलोकन किया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अधिकारियों ने कारागार के कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रणाली की गहन जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि कारागार की सतत, प्रभावी और निर्बाध निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू और क्रियाशील रहें तथा किसी भी तकनीकी खराबी को तत्काल दूर कराया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पुरुष एवं महिला बैरकों, गौशाला तथा कारागार अस्पताल का भी जायजा लिया। बैरकों में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं जैसे प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, भोजन और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की गई। कारागार अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कारागार में अनुशासन, स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित रूप से संचालित की जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News