Advertising
Home Top stories बाराबंकी कॉलेज में छात्र से मारपीट: परिजनों की शिकायत पर प्रिंसिपल,...
Advertising
<

बाराबंकी कॉलेज में छात्र से मारपीट: परिजनों की शिकायत पर प्रिंसिपल, शिक्षक पर केस; छात्र को स्कूल से निकाला – Barabanki News

0
बाराबंकी कॉलेज में छात्र से मारपीट:  परिजनों की शिकायत पर प्रिंसिपल, शिक्षक पर केस; छात्र को स्कूल से निकाला – Barabanki News

बाराबंकी कॉलेज में छात्र से मारपीट: परिजनों की शिकायत पर प्रिंसिपल, शिक्षक पर केस; छात्र को स्कूल से निकाला – Barabanki News


बाराबंकी के सिद्धौर स्थित भारत माता इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र अभिनव गुप्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की है। मारपीट के बाद छात्र को स्कूल से निष्कासित भी कर दिया गया। परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 14 जनवरी को प्रार्थना सभा के दौरान हुई थी। उनका आरोप है कि शिक्षक अनिकेत और प्रधानाचार्य अतुल श्रीवास्तव ने एक मामूली विवाद के चलते छात्र अभिनव गुप्ता को विद्यालय के मैदान में पीटा। इस मारपीट से छात्र की तबीयत बिगड़ गई और उसके शरीर पर चोट के निशान भी आए। परिवार का आरोप है कि मारपीट के बाद छात्र को विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। उसके निष्कासन का पोस्टर विद्यालय के मुख्य गेट पर लगाया गया है, जिससे छात्र अब स्कूल में प्रवेश नहीं कर पा रहा है। परिजनों ने इस कार्रवाई को छात्र के भविष्य और सुरक्षा के लिए अनुचित बताया है। दूसरी ओर, विद्यालय प्रबंधन ने भी अपनी ओर से एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रधानाचार्य अतुल श्रीवास्तव और अन्य शिक्षकों का कहना है कि छात्र पर परीक्षा और अनुशासन संबंधी मामलों में उचित कार्रवाई की गई थी। विद्यालय ने छात्र को शारीरिक चोट पहुंचाने के आरोप से इनकार किया है। प्रबंधन के अनुसार, छात्र के व्यवहार और अनुशासन संबंधी शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया था। थाना असंद्रा की पुलिस ने छात्र के माता-पिता की शिकायत और विद्यालय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी, दोनों को संज्ञान में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक राम प्रकाश मिश्रा इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच, छात्र के परिजनों ने जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि उनके बेटे को बिना किसी ठोस वजह के पीटा गया, जिससे उसे चोटें आईं और बाद में उसे विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। अधिकारियों ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising