Advertising
Home Top stories महराजगंज में दूषित पेयजल शिकायतों पर एडीएम का निरीक्षण: जल गुणवत्ता...
Advertising
<

महराजगंज में दूषित पेयजल शिकायतों पर एडीएम का निरीक्षण: जल गुणवत्ता जांच के बाद अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश – Raebareli News

0
महराजगंज में दूषित पेयजल शिकायतों पर एडीएम का निरीक्षण:  जल गुणवत्ता जांच के बाद अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश – Raebareli News

महराजगंज में दूषित पेयजल शिकायतों पर एडीएम का निरीक्षण: जल गुणवत्ता जांच के बाद अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश – Raebareli News


रायबरेली के महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में दूषित पेयजल की शिकायतों के बाद नागरिकों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए, अपर जिलाधिकारी (एडीएम प्रशासन) सिद्धार्थ कुमार ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एडीएम सिद्धार्थ कुमार ने निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत की जल टंकियों, पाइपलाइन, पंपिंग स्टेशन और पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच की। अधिकारियों ने जल निगम की टीम द्वारा किए गए परीक्षण का हवाला देते हुए बताया कि पेयजल की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है और फिलहाल कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली है। एडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनस्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भले ही वर्तमान में व्यवस्था सामान्य पाई गई हो, लेकिन भविष्य की किसी भी समस्या से निपटने के लिए विभागों को पूरी तरह सतर्क रहना होगा। जल की नियमित जांच, आपूर्ति की सतत निगरानी और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए। इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी गौतम सिंह, जल निगम की तकनीकी टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल के नमूनों की नियमित जांच की जा रही है और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासनिक सक्रियता पर संतोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि एडीएम द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने से लोगों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति भविष्य में भी निरंतर बनी रहेगी। जनता से जुड़ी बुनियादी समस्याओं पर अब किसी भी प्रकार की अनदेखी नहीं की जाएगी। वहीं मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने उपस्थित पत्रकारों को बताया कि लगातार टीम गठित कर पाइपलाइन की पाइपलाइन की जांच कराई जा रही है। पैगम्बर नगर में एक पाइपलाइन लीकेज पाई गई है जिसको सही करवाया जा रहा है। जल्द ही साफ सुथरा पानी नगरवासियों को पीने को मिलेगा। वहीं मौजूद अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा ने बताया कि पैगंबर नगर में पानी की समस्या को देखते हुए 03 टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट पेयजल लगवाकर वार्ड में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा जब तक कई पानी टैंकरों को लगाकर स्वच्छ पानी वार्डों में दिया जा रहा है। नगर पंचायत के कर्मचारी लगातार डोर टू डोर जाकर लीकेज की जांच कर रहे इस मौके पर उपजिलाधिकारी गौतम सिंह नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रभात साहू सी एच सी अधीक्षक गणनायक पांडे , सभासद धर्मेन्द्र वर्मा ,नूरल हसन, विनीत वैश्य, सभासद प्रतिनिधि अलीम समाजसेवी शब्बीर, विजय धीमान पूर्व सभासद, आदि लोग मौजूद रहे

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising