लुधियाना में बहन को परेशान करने पर किया मर्डर: साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, सबूत मिटाने के लिए जलाई लाश – Ludhiana News h3>
पंजाब के लुधियाना में बहन को परेशान करने से गुस्साए भाई ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर व्यक्ति की हत्या कर दी। उसने बहाने से व्यक्ति को घर बुलाया और सिर पर रॉड मार दी। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया। पुलिस को 10 दिन पहले यह जली हुई लाश बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और हत्यारों तक पहुंच गई। मरने वाला संजय सिंह (42) ग्यासपुरा का रहने वाला था। पुलिस ने जब लाश बरामदगी वाली जगह से लेकर मृतक के कमरे तक की CCTV फुटेज चेक की तो कातिलों का सुराग मिल गया। तीनों को अरेस्ट करने के बाद उन्होंने कत्ल की बात कबूल कर ली। 5 जनवरी को मिला था संजय का खाली प्लाट से शव
लुधियाना के DCP जसकरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि 5 जनवरी को थाना मेहरबान के इलाके में एक खाली प्लाट में शव मिला था। शव पूरी तरह से जलाया हुआ था और 2 टुकड़ों में था। मरने वाले की किसी तरह की कोई पहचान नहीं हो रही थी। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखा था। कई थानों में जिन गुमशुदा लोगों की शिकायतें आई थी उस पर भी पुलिस टीमों ने काम करना शुरू कर दिया था। सीआईए-1 की टीम इस केस को हल करने में जुटी हुई थी। हत्यारोपियों ने हत्या के बाद जेब से निकले 50 हजार
DCP ने बताया- जांच के दौरान पता चला कि थाना साहनेवाल में 5 जनवरी को एक व्यक्ति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज थी। उस व्यक्ति के पारिवारिक सदस्यों को शव की पहचान करने के लिए बुलाया। जिससे पता चला कि मरने वाला व्यक्ति संजय (42) है, जो कि ग्यासपुरा इलाके का रहने वाला है। जांच के बाद पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए
इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुन्ना, राजेश और मंगल थे। पूछताछ में पता चला कि तीनों ने मिलकर संजय की हत्या की थी। हत्या के बाद संजय की जेब से हत्यारों ने 50 हजार कैश भी निकाल लिया था। उसका एटीएम जेब से निकालकर 10 हजार रुपए भी निकलवाए। पुलिस ने आरोपियों से लोहे की वह रॉड भी बरामद की है, जिससे संजय की हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों से 2 वाहन बरामद किए हैं। एक बाइक पर हत्यारों ने शव को लादा तो दूसरे बाइक की मदद से शव ले जाते समय रास्ता क्लियर किया। बहाने से कमरे में बुलाया, हत्या के बाद लाश 15 किमी दूर फेंकी
DCP ने बताया कि हत्यारों ने संजय को मिलने के बहाने ग्यासपुरा इलाके में एक कमरे में बुलाया। संजय जैसे ही कमरे में दाखिल हुआ तो तीनों हत्यारों ने उसके सिर पर रॉड मारे। तीनों ने उसे वहीं मौत के घाट उतार दिया। हत्या का किसी को शक ना हो इसलिए रात 12 बजे के बाद बाइक पर शव के दो टुकड़े कर वारदात से करीब 15 किलोमीटर दूर थाना मेहरबान के इलाके में फेंक दिए। हत्यारों ने शव को बाइक से पेट्रोल और नायलन का कपड़ा डालकर जलाया। बहन को करता था तंग इसी कारण की हत्या
DCP ने बताया कि आरोपी मुन्ना ने पुलिस पूछताछ में बताया कि संजय उसकी बहन को पिछले 5 साल से परेशान कर रहा था। इस कारण उसने अपने 2 दोस्तों की मदद से उसकी हत्या कर दी। मुन्ना के साथी राजेश ने पुलिस को बताया कि संजय ने उसे एक ऑटो लोन पर दिलवाया था। उसने उस ऑटो की करीब 1 लाख की किश्तें भी दी थी। करीब 40 से 50 हजार रुपए उसने डाउन पेमेंट दी थी। राजेश ने पुलिस को बताया कि उसे पहले लगा कि शायद उसका ऑटो फाइनांस वाले ले गए हैं। लेकिन बाद में पता चला कि संजय ने शरारत करके उसका ऑटो किसी व्यक्ति को बेच दिया। इसी रंजिश में उसने मुन्ना का हत्याकांड में साथ दिया। तीसरा आरोपी मंगल जेल से बाहर आया है। उआपराधिक सोच के कारण वह हत्यारों के साथ इस केस में नामजद है।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews