Advertising
<

संजय सिंह ने SIR को बताया भाजपा सरकार का घोटाला: ED-CBI पर लगाए गंभीर आरोप, बेरोजगारों को 10 हजार भत्ता देने की मांग – Mirzapur News

0
संजय सिंह ने SIR को बताया भाजपा सरकार का घोटाला:  ED-CBI पर लगाए गंभीर आरोप, बेरोजगारों को 10 हजार भत्ता देने की मांग – Mirzapur News

संजय सिंह ने SIR को बताया भाजपा सरकार का घोटाला: ED-CBI पर लगाए गंभीर आरोप, बेरोजगारों को 10 हजार भत्ता देने की मांग – Mirzapur News

नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को मिर्जापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तीसरे चरण की “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के तहत सिटी क्लब मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए।

सांसद संजय सिंह ने ‘SIR’ को भाजपा सरकार का घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ रहा है।

संजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “गुंडे” की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये एजेंसियां विपक्षी दलों को डराने-धमकाने का काम करती हैं और हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुई कार्रवाई का मकसद चुनाव को प्रभावित करना था।

उन्होंने ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन मामलों में ईडी कार्रवाई करती है, उनमें सजा की दर 0.1 प्रतिशत से भी कम है। इसके बावजूद, इन एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने और उन पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने टीएमसी कार्यालय पर हुई कार्रवाई को भी चुनाव प्रभावित करने की सोची-समझी साजिश बताया।

Advertising

संजय सिंह ने चिंता व्यक्त की कि भाजपा चुनाव दर चुनाव इसी तरह के हथकंडों के सहारे जीत दर्ज करने की कोशिश कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।

सांसद ने सामाजिक न्याय और रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन सरकार के पास इसका कोई ठोस समाधान नहीं है। उन्होंने मांग की कि बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 10 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सरकार रोजगार नहीं दे सकती, तो कम से कम बेरोजगारी भत्ता दे। जरूरत पड़ने पर सरकार युवाओं से प्रतिदिन दो घंटे का कोई भी सरकारी काम भी ले सकती है। जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News