HomeTop storiesकिन्नरों में हिंदू-मुस्लिम नहीं, सभी किन्नर सनातनी हैं: आगरा से आए...
Advertising
<
किन्नरों में हिंदू-मुस्लिम नहीं, सभी किन्नर सनातनी हैं: आगरा से आए बड़े गुरु बोले-छोटे बच्चों को अब हम अच्छी शिक्षा दे रहे, जिससे उनका जीवन सुधरे – Kanpur News
किन्नरों में हिंदू-मुस्लिम नहीं, सभी किन्नर सनातनी हैं: आगरा से आए बड़े गुरु बोले-छोटे बच्चों को अब हम अच्छी शिक्षा दे रहे, जिससे उनका जीवन सुधरे – Kanpur News h3>
किन्नर समाज में कोई भी हिंदू-मुस्लिम नहीं होता है। सभी किन्नर सनातनी हैं और सनातन धर्म को ही मानते हैं। इसलिए हमारे समाज में इस तरह का कोई भेदभाव नहीं होता। यह बात आगरा की बड़ी गद्दी की महंत और किन्नरों की बड़ी गुरु रुखा बुआ ने NEWS4SOCIALसे बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम सनातन धर्म को मानते हैं। लेकिन किसी धर्म से परहेज नहीं रखते हैं। किन्नर समाज में सातों कौम के बच्चे होते हैं। उनका पालन पोषण करके उन्हें बड़ा किया जाता है, यह सभी सनातनी हैं। उन्होंने कहा कि उनका सम्मेलन समाज के भले के लिए ही होता है। जो किन्नर विवाद करते हैं, वो समाज को बदनाम कर रहे हैं। त्रेतायुग से चल रही किन्नर गद्दी परंपरा किन्नर गुरु रेखा बुआ ने कहा कि किन्नरों की गद्दी परंपरा त्रेतायुग में श्रीराम के काल से चली आ रही है। किन्नरों को गुरु पद्धति में रहना होता है, जिससे वह रीति रिवाज सीख सकें। लेकिन आजकल कुछ लोग गद्दी हथियाने के लिए बनावटी बनकर घूम रहे हैं। टोल पर रुपए मांगना और जबरन लोगों से वसूली करना, यह किन्नर परंपरा नहीं है। उन्होंने बताया कि किन्नर समाज के लोग छोटे बच्चों को अपने साथ लेकर आते हैं। उसे सिखाते पढ़ाते हैं, जिससे वह रीति रिवाजों को समझता है। लूट घसोट करने वाले किन्नरों को डेरे में भी नहीं रखा जाता है। छोटे बच्चों को दी जा रही अच्छी शिक्षा किन्नर गुरु ने कहा कि किन्नर समाज अब जिन छोटे बच्चों को अपने साथ लेकर आता है, उन्हें अच्छी शिक्षा और रहन सहन भी दे रहा है। जिससे कि वह पढ़े लिखे और सरकारी नौकरियों में जाकर समाज के लिए काम कर सकें। उन्होंने कहा कि कुछ दशक पहले तक नए बच्चों की शिक्षा और उनकी पढ़ाई की ओर ध्यान नहीं दिया जाता था। कोई छोटा बच्चा होता था तो उसे वैसे ही तैयार किया जाता था कि वह भी बधाई मांगेगा। लेकिन अब छोटे बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है, जिससे उनका भी जीवन सुधरे। सरकार ने बदला है किन्नरों का जीवन उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किन्नरों का जीवन काफी बदला है। उन्हें वोट डालने का अधिकार मिलने लगा है और सभी क्षेत्रों में तवज्जो मिली है। जिससे किन्नरों का जीवन सुधर रहा है। अब वह चाहते हैं कि सरकार उन्हें थोड़ा और मौका दे, जिससे किन्नर समाज के बच्चे सरकारी नौकरियों में भी आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि जब किन्नर समाज के बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ेंगे और अच्छी नौकरियों में होंगे, तो निश्चित तौर पर लोगों की सोच भी उनके प्रति बदलेगी। इसके साथ ही वह भी अपने जीवन का स्तर सुधारेंगे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews