Advertising
<

बिहार अपडेट्सःIRCTC घोटाले में लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती: राबड़ी की याचिका पर दिल्ली HC ने CBI से मांगा जवाब, हार के बाद तेजस्वी की बैठक – Patna News

0
बिहार अपडेट्सःIRCTC घोटाले में लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती:  राबड़ी की याचिका पर दिल्ली HC ने CBI से मांगा जवाब, हार के बाद तेजस्वी की बैठक – Patna News

बिहार अपडेट्सःIRCTC घोटाले में लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती: राबड़ी की याचिका पर दिल्ली HC ने CBI से मांगा जवाब, हार के बाद तेजस्वी की बैठक – Patna News

बिहार में सियासी दही-चूड़ा भोज जारी है। आज शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना में दो जगह भोज कर रहे हैं। जिसमें एकबार फिर एनडीए के नेता अपनी एक जुटता दिखाएंगे।

.

IRCTC घोटाले में आरोप तय होने के बाद लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोअर फैसले को राबड़ी देवी ने चुनौती दी है। इधर, बिहार चुनाव में मिली हार और विदेश यात्रा के बाद तेजस्वी यादव एक्टिव नजर आ रहे हैं। उनके आवास पर पार्टी मीटिंग है।

बिहार अपडेट्स में प्रदेश की सियासत और क्राइम, घटनाओं से जुड़ी बड़ी खबरें जानिए…

राबड़ी की याचिका पर दिल्ली HC ने CBI से मांगा जवाब

IRCTC घोटाले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। अपनी याचिका में राबड़ी देवी ने कथित IRCTC घोटाले मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए CBI से जवाब मांगा है।

Advertising

पूर्व मुख्यमंत्री ने कथित IRCTC घोटाले के मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले की कड़ी आलोचना की है। राबड़ी देवी का कहना है कि अदालत ने इस केस में बिना किसी ठोस सबूत के केवल अनुमानों के आधार पर आरोप तय किए हैं। IRCTC घोटाला 2017 में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है। इसमें लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान रांची और जगन्नाथ पुरी में बीएनआर होटलों के कॉन्ट्रैक्ट में कथित अनियमितताओं की जांच की गई थी।

हार और विदेश दौरे के बाद तेजस्वी एक्टिव, पार्टी मीटिंग बुलाई

खरमास समाप्त होते ही बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। आज उन्होंने अपने आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसदों और कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।

दोपहर दो बजे शुरू होने वाली मीटिंग में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, आगामी 2 फरवरी से शुरू होने वाले बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की रणनीति इस बैठक का प्रमुख एजेंडा होगा।

बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने, विपक्ष की भूमिका को मजबूत करने और सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विधायकों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव राज्यव्यापी बिहार यात्रा पर निकलने से पहले पार्टी नेताओं से फीडबैक भी लेंगे।

बैठक में हालिया चुनावों में मिली हार के बाद संगठन की कमजोरियों, रणनीतिक चूक और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन भी होगा।

नितिन नबीन का सियासी भोज, CM बेतिया निकले

बिहार की राजनीति में बीते कुछ दिनों से सियासी दही-चूड़ा भोज जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आज शुक्रवार को 2 जगह भोज दे रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार नितिन नबीन बड़ा आयोजन है।

पहला भोज पटना न्यू क्लब में शुरू हो चुका है।, जहां तमाम मीडिया कर्मी और बड़े नेताओं का जुटान है। सीएम नीतीश को भी न्योता दिया गया था, लेकिन वो अपनी समृद्धि यात्रा के लिए बेतिया निकल गए हैं।

वहीं, दूसरा भोज नितिन नबीन अपने मंत्री आवास पर 2 बजे देंगे। अपने आवास पर होने वाले भोज में बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रण दिया गया है।

यहां सभी प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता, विधानसभा कार्यकर्ता और पटना महानगर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस भोज में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें।

नालंदा में पिकअप पलटने से महिला की मौत, 24 घायल, सभी एक ही परिवार के

नालंदा में एक ही परिवार के सदस्यों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। करीब 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया है।

जिनमें से 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतका की पहचान शीला देवी (55) के तौर पर हुई है। सभी नवादा जिले के रवीओ गांव के रहने वाले थे। घटना चंडी-दस्तूरपर फोरलेन की है। पूरा परिवार एक सदस्य की तेरहवीं के बाद गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News