Advertising
<

झांसी SP से नोकझोंक…कुशवाहा समाज के अध्यक्ष पर केस: SSP ऑफिस में प्रदर्शन किया था, चिरगांव थाना प्रभारी को हटाया गया – Jhansi News

0
झांसी SP से नोकझोंक…कुशवाहा समाज के अध्यक्ष पर केस:  SSP ऑफिस में प्रदर्शन किया था, चिरगांव थाना प्रभारी को हटाया गया – Jhansi News

झांसी SP से नोकझोंक…कुशवाहा समाज के अध्यक्ष पर केस: SSP ऑफिस में प्रदर्शन किया था, चिरगांव थाना प्रभारी को हटाया गया – Jhansi News


झांसी में सुनील कुशवाहा (30) की मौत के बाद चिरगांव थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी पर गाज गिरी है। हालत संभालने में विफल रहे कुलदीप को एसएसपी ने हटा दिया। उनकी जगह दरोगा राहुल राठौर को लगाया गया है। मौत के बाद परिजनों ने थाने के बाहर जाम लगा दिया था। अगले दिन एसएसपी ऑफिस में प्रदर्शन किया था। यहां एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार और कुशवाहा समाज के अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने जाम लगाने और प्रदर्शन करने वालों पर 2 FIR भी दर्ज की है। इसमें जुगल किशोर समेत 10 नामजद और 80 अज्ञात महिला-पुरुषों को आरोपी बना गया गया है। सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने, जाम लगाकर मार्ग को अवरुद्ध करने का आरोप है। मंगलवार सुबह सुनील ट्रैक्टर चलाने गया था। ट्रैक्टर पलटने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। तब से परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए युवक की मौत के बाद विवाद बढ़ा सुनील कुशवाहा पुत्र छक्की लाल चिरगांव के रामनगर रोड पर खजांची डेरा का रहने वाला था। वह ट्रैक्टर चलाता था। परिजनों ने आरोप लगाया था- मंगलवार सुबह मुराटा घाट पर खनन कर रहे दबंग सुनील को बुलाने आए थे। उसने मना कर दिया। बार-बार दबाव बनाने की वजह से सुनील ट्रैक्टर चलाने चला गया। कुछ देर बाद सूचना आई कि ट्रैक्टर पलटने से सुनील घायल हो गया। तब परिजन घाट की तरफ दौड़े। रास्ते में दो युवक बाइक पर सुनील के शव को बेडशीट में बांधकर ले जा रहे थे। परिजनों के रोकने पर बोले कि अस्पताल ले जा रहे है। विवाद होने पर दोनों सुनील को फेंककर भाग गए। इसके बाद से प्रदर्शन हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। जाम लगाया, फिर प्रदर्शन किया सुनील की मौत के बाद परिजनों ने चिरगांव थाने के सामने जाम लगा दिया था। किसी तरह मामला शांत हुआ। अगले दिन परिजन और समाज के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। यहां पर कुशवाहा समाज के अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा और एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार के बीच नोकझोंक हो गई। नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। जेल चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने नवाबाद थाने में जुगल किशोर, चरण सिंह कुशवाहा समेत 40-50 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। वहीं, दरोगा मनींद्र मिश्र ने जाम लगाने वाले देवेंद्र, धर्मेंद्र, दीपक कुशवाहा, उमाशंकर, राघवेंद्र, हेमंत और 30-40 अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ चिरगांव थाने में केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी पर गाज गिरी मामले में चिरगांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी पर गाज गिरी है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने उनको थाने से हटाकर एएचटी प्रभारी लगाया है। वहीं, बरुआसागर थाना प्रभारी राहुल राठौर को बरुआसागर थाना प्रभारी से चिरगांव थाना प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा एएचटी प्रभारी प्रकाश सिंह को बरुआसागर थाना प्रभारी लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News