Advertising
<

खंडवा में रोजगार मेले आज से: 4 विकासखंडों में लगेंगे कैंप; 5वीं से 12वीं पास को मौका, 22 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी – Khandwa News

0
खंडवा में रोजगार मेले आज से:  4 विकासखंडों में लगेंगे कैंप; 5वीं से 12वीं पास को मौका, 22 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी – Khandwa News

खंडवा में रोजगार मेले आज से: 4 विकासखंडों में लगेंगे कैंप; 5वीं से 12वीं पास को मौका, 22 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी – Khandwa News


मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के चार विकासखंडों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज यानी 16 जनवरी से हो रही है, जो 20 जनवरी तक चलेगी। ये मेले बलड़ी, पुनासा, हरसूद और पंधाना विकासखंड में लगाए जाएंगे। सभी रोजगार मेले सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे। इसमें अलग-अलग कंपनियों द्वारा 5वीं पास से लेकर 12वीं पास तक के युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला परियोजना प्रबंधक आनंद स्वरूप शर्मा ने बताया कि मेलों का शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। 16 जनवरी (आज) को बलड़ी विकासखंड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में मेला आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 17 जनवरी को पुनासा विकासखंड की ग्राम पंचायत बांगरदा, 19 जनवरी को हरसूद जनपद पंचायत सभाकक्ष और 20 जनवरी को पंधाना विकासखंड की ग्राम पंचायत गुड़ीखेड़ा में रोजगार मेला लगेगा। सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती केप्सटॉन सिक्योरिटी सर्विसेस हैदराबाद कंपनी में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पद के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष तय की गई है। 10वीं से 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों का मानदेय 16 हजार से 22 हजार रुपए प्रतिमाह रहेगा। मशीन ऑपरेटर और फील्ड ऑफिसर के पद रोजगार मेले में प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर कंपनी द्वारा प्रशिक्षु मशीन ऑपरेटर पद के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। वेतन 9,096 से 11,100 रुपए मिलेगा। वहीं, शिवशक्ति बायोएग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड ऑफिसर पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 10वीं पास और 18 से 35 वर्ष के युवा पात्र होंगे। मानदेय 10 से 12 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। बीमा सलाहकार बनने का भी मौका इनके अलावा एलआईसी खंडवा और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस खंडवा में बीमा सलाहकार पद के लिए भी इंटरव्यू होंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं तक निर्धारित है। इन पदों पर मानदेय कमीशन आधारित होगा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News