Advertising
<

संभल में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य: न्यूनतम पारा 5 डिग्री, AQI 196; स्कूल बंद, ट्रेनें 7 घंटे लेट – Sambhal News

0
संभल में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य:  न्यूनतम पारा 5 डिग्री, AQI 196; स्कूल बंद, ट्रेनें 7 घंटे लेट – Sambhal News

संभल में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य: न्यूनतम पारा 5 डिग्री, AQI 196; स्कूल बंद, ट्रेनें 7 घंटे लेट – Sambhal News


संभल में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के कारण विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 196 दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। शीतलहर ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। शुक्रवार को पूरे जनपद संभल में घना कोहरा छाया रहा। आगरा-मुरादाबाद हाईवे, आगरा-बिजनौर हाईवे, मेरठ-बदायूं हाईवे, संभल-दिल्ली रोड, संभल-मुरादाबाद रोड और चंदौसी-संभल रोड पर घने कोहरे की चादर बिछी रही। विजिबिलिटी शून्य होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है। लगातार पड़ रही ठंड के कारण बाजारों में रौनक कम है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जनपद की आठ नगर निकायों द्वारा 280 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, ठंड से बचाव के लिए 10 अस्थायी और 10 स्थायी रैन बसेरे भी बनाए गए हैं। अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड स्कूलों में 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। चंदौसी जंक्शन पर पहुंचने वाली सभी ट्रेनें 7 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इनमें लखनऊ इंटरसिटी, जनशताब्दी एक्सप्रेस, सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। एक मालगाड़ी भी 8 घंटे की देरी से पहुंची है।
सुबह 08 बजे चंदौसी, बहजोई, असमोली, बबराला, गुन्नौर, नरौली, सिरसी, गंवा, जुनावई, पंवासा, रजपुरा सहित पूरे जनपद का तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। स्थानीय निवासी संजीव कुमार ने बताया कि अधिक ठंड के कारण कामकाज ठप हो गया है। बाजारों में केवल रोजमर्रा का सामान खरीदने वाले या शादी के सीजन के लिए खरीदारी करने वाले लोग ही दिखाई दे रहे हैं। डॉ. नीरज शर्मा ने सलाह दी है कि ठंड अधिक होने के कारण बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रखें और नहाने व पीने के लिए गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News