Bihar : दफादार-चौकीदारों के आश्रितों की गुहार, सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन, सेवा बहाली की मांग h3>
लोजपा (रामविलास) के नेता सह गन्ना उद्योगमंत्री संजय पासवान ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान उन्होंने दफेदारों-चौकीदारों के आश्रितों के भविष्य पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। मुलाक़ात के बाद गन्ना उद्योगमंत्री संजय पासवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी बात साझा की। उन्होंने लिखा, “दफादार चौकीदारों के आश्रितों की वर्षों पुरानी और संवेदनशील समस्या को लेकर आज माननीय उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें विस्तृत पत्र सौंपा। दफादार चौकीदारों ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है, किंतु आज उनके आश्रित आजीविका एवं सुरक्षा के संकट से जूझ रहे हैं। आशा है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।”
Trending Videos
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News