Advertising
Home Top stories आज गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे सीएम: 6...
Advertising
<

आज गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे सीएम: 6 लोगों को करेंगे सम्मानित; मैथिली ठाकुर सुनाएंगी भजन – Gorakhpur News

0
आज गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे सीएम:  6 लोगों को करेंगे सम्मानित; मैथिली ठाकुर सुनाएंगी भजन – Gorakhpur News

आज गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे सीएम: 6 लोगों को करेंगे सम्मानित; मैथिली ठाकुर सुनाएंगी भजन – Gorakhpur News

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर आएंगे। वह गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। वह रामगढ़ताल के किनारे चंपा देवी पार्क में आयोजित गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। सीएम इस दौरान महोत्सव में लगे स्टालों का निरीक्षण करेंगे। उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। विभि

.

इस बार गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ रविवार (11 जनवरी) को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। रामगढ़ताल के सामने चंपा देवी पार्क में चल रहे महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह को मंगलवार अपराह्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सान्निध्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री इस समारोह में छह विशिष्ट लोगों को गोरखपुर रत्न सम्मान प्रदान करेंगे। यह सम्मान खेल, विज्ञान, सामाजिक कार्य उद्योग व कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मिलेगा।

गोरखपुर महोत्सव को भव्य बनाने के लिए पूरे नौकायन क्षेत्र को सजाया गया है।

बादशाह के गीतों पर झूमेंगे लोग

Advertising

महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड गायक वरुण जैन व तनिष्ठा पुरी ने अपने सुरों का जलवा बिखेरा। 12 जनवरी यानी महोत्सव के दूसरे दिन पवन सिंह ने भोजुपरी नाइट में खूब तालियां बटोरीं। महोत्सव के अंतिम दिन यानी 13 जनवरी को मुख्य मंच से बादशाह लोगों को रोमांचित करेंगे। उनके गीतों पर लोग झूमने को तैयार हैं। इससे पहले मैथिली ठाकुर सीएम के सामने भजन प्रस्तुत करेंगी।

सीएम योगी के हाथों इन्हें मिलेगा गोरखपुर रत्न सम्मान – शिवम यादव (खेल) : पैरा बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी। थाइलैंड में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में पदक विजेता।

– अनन्या यादव (खेल) : अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी। थाइलैंड में नवंबर 2025 में आयोजित आईएचएफ ट्रॉफी में रजत पदक।

– नीतिश सिंह (खेल) : अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो, यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस, टर्की की सबसे ऊंची चोटी अरारत को फतह करने वाले। 2023 में विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित।

– प्रो. शरद मिश्रा (विज्ञान) : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर। 25 वर्षों का शोध अनुभव। गोरखपुर क्षेत्र में भूजल में उपस्थित आर्सेनिक प्रदूषण पर गहन शोध और बचाव का फार्मूलेशन। गाल ब्लैडर कैंसर पर भी सराहनीय शोध।

– अविनाश कुमार मौर्य (कृषि) : प्रगतिशील कृषक। औद्यानिक फसलों विशेषकर टमाटर की खेती कर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में 10 लाख रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किए।

– आशीष श्रीवास्तव (सामाजिक कार्य) : सक्रिय समाजसेवी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising