Advertising
<

प्रवीण तोगड़िया बोले- बुलडोजर शांति का प्रतीक, मैं समर्थक हूं: बुलडोजर पर बैठकर हिंदू आगे बढ़ेगा, जिन्हें स्वीकार नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं – Sambhal News

0
प्रवीण तोगड़िया बोले- बुलडोजर शांति का प्रतीक, मैं समर्थक हूं:  बुलडोजर पर बैठकर हिंदू आगे बढ़ेगा, जिन्हें स्वीकार नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं – Sambhal News

प्रवीण तोगड़िया बोले- बुलडोजर शांति का प्रतीक, मैं समर्थक हूं: बुलडोजर पर बैठकर हिंदू आगे बढ़ेगा, जिन्हें स्वीकार नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं – Sambhal News

सनी गुप्ता, संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बुधवार को संभल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुलडोजर शांति का प्रतीक है और जिन्हें यह स्वीकार नहीं, वे पाकिस्तान जा सकते हैं। तोगड़िया ने सरकारी जमीन पर बनी मस्जिदों को हटाने की कार्रवाई का समर्थन किया और वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में 42 एमबीबीएस सीटें रद्द होने को ‘हिंदुओं की भव्य विजय’ बताया।

संभल में सरकारी जमीनों पर बनी मस्जिदों को बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई पर प्रवीण तोगड़िया ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यदि कोई मस्जिद या मजार मंदिर, तालाब या सरकारी जमीन पर बनी है, तो उसे हटाया जाना चाहिए। तोगड़िया ने इस कार्रवाई के लिए स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि संभल के हिंदू प्रशासन के साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि बुलडोजर शांति का प्रतीक है और इसी के माध्यम से हिंदू समाज आगे बढ़ेगा। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बुलडोजर कार्यवाही पर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए तोगड़िया ने कहा, “मैं तो बुलडोजर का समर्थक हूं। बुलडोजर शांति का प्रतीक है और बुलडोजर पर ही बैठकर हिंदू आगे बढ़ेगा। जिन्हें बुलडोजर स्वीकार नहीं है, वे पाकिस्तान जा सकते हैं।”

तोगड़िया ने सपा सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत का हर गांव अयोध्या बन रहा है। उन्होंने बांग्लादेशियों को मतदाता बनने से रोकने के कदम का भी स्वागत किया। संभल में उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए असमोली सीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और अन्य पुलिस बल तैनात किया गया था।

Advertising

प्रवीण तोगड़िया ने जम्मू स्थित वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में 42 एमबीबीएस सीटों की मान्यता रद्द होने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह फैसला बजरंग दल और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया है। इन सीटों पर कथित तौर पर मुस्लिम छात्रों को प्रवेश दिया गया था।

तोगड़िया ने इस घटना को “जम्मू के हिंदुओं की भव्य विजय” करार दिया। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी हिंदुओं का पवित्र स्थल है और इसके दान से शुरू हुए मेडिकल कॉलेज की कुल 50 सीटों में से 42 पर मुस्लिम छात्रों को प्रवेश दिया गया था। जम्मू के बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बजरंगी के नेतृत्व में बजरंग दल ने सबसे पहले इन 42 सीटों को रद्द करने की मांग की थी। उनका तर्क था कि कॉलेज का वित्तपोषण हिंदू समुदाय के पैसे से होता है।

विरोध प्रदर्शनों के बीच, 27 दिसंबर को प्रवीण तोगड़िया खुद जम्मू पहुंचे। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए मांग की थी कि इन 42 सीटों को रद्द किया जाए और मेडिकल कॉलेज की सभी 50 सीटें जम्मू के हिंदू छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित की जाएं। उन्होंने गवर्नर को चेतावनी दी थी कि यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे हिंदुओं से वैष्णो देवी में चढ़ावा न चढ़ाने का आह्वान करेंगे।

तोगड़िया ने पुष्टि की कि 42 कश्मीरी छात्रों की मान्यता रद्द हो गई है। उन्होंने अब आगे मांग की है कि मेडिकल कॉलेज को चालू रखा जाए और इसकी सभी 50 सीटें जम्मू के हिंदू छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित की जाएं। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद ने घोषणा की है कि वे इन मांगों के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

प्रवीण तोगड़िया ने जम्मू के हिंदुओं के गन लाइसेंस नवीनीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जम्मू के गांवों में गन लाइसेंस दिए हैं, लेकिन हिंदुओं के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे आतंकवादी हमलों की स्थिति में हिंदुओं को निशाना बनाया जा सकता है।

तोगड़िया ने राज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि जम्मू के हिंदुओं के गन लाइसेंस का नवीनीकरण एक महीने के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राज्यपाल का उत्तरदायित्व है और उन्हें जम्मू के हिंदुओं को असुरक्षित स्थिति में नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News