Advertising
<

YRF ने 1200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ को बताया मील का पत्थर, भावुक हुए रणवीर

0
YRF ने 1200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ को बताया मील का पत्थर, भावुक हुए रणवीर


YRF ने 1200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ को बताया मील का पत्थर, भावुक हुए रणवीर

Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS
रणवीर सिंह।

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब तक नहीं थमा है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ये फिल्म अब तक दर्शकों के बीच पैर जमाए हुए है और इसके सामने आ रहीं तमाम फिल्में घुटने टेक चुकी हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में 1247 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ धुरंधर सिंगल भाषा (हिंदी) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है, जिसने अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया है। अब  यशराज फिल्म्स YRF ने भी ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर रणवीर सिंह ने भी रिएक्शन दिया है।

रणवीर सिंह ने YRF की फिल्म से शुरू किया था करियर

दरअसल, रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स की ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था, जिसमें अनुष्का शर्मा उनके साथ लीड रोल में थीं। बैंड बाजा बारात बॉक्स ऑफिस पर तो सफल रही ही, साथ ही रणवीर सिंह को भी उनके अभिनय के लिए खूब तारीफें मिली थीं। पहली ही फिल्म से रणवीर ने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना ली और अब सालों से इंडस्ट्री के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक बने हुए हैं। अब रणवीर ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच फिल्म पर आए YRF के पोस्ट ने रणवीर को भावुक कर दिया है।

YRF ने धुरंधर को बताया भारतीय सिनेमा कामील का पत्थर

YRF की ओर से धुरंधर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें लिखा है- ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है… यह भारतीय सिनेमा के लिए मील का पत्थर बन गई है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। फिल्म सिंगल लैंग्वेज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसके लिए आदित्य धर और जियो सिनेमा को बधाई। बिना डरे कहानी सुनाने का साहस दिखाने और शानदार काम का इरादा पक्का करने के लिए शिप के कैप्टन आदित्य धर को बधाई। उन्होंने अपने मकसद में साफगोई दिखाई। इसने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया बैंचमार्क स्थापित कर दिया है।’

कलाकारों और तकनीशियन्स के काम को भी सराहा

कंपनी ने फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते हुए लिखा, ‘फिल्म के हर कलाकार और तकनीशियन को उनके शानदार काम के लिए बधाई। असली धुरंधर वही लोग हैं जिन्होंने फिल्म के विचार को बड़े पर्दे पर इतने दमदार और शानदार तरीके से प्रस्तुत किया है।’

रणवीर सिंह ने दी भावुक प्रतिक्रिया

यशराज फिल्म्स के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए यश राज फिल्म्स को अपनी ‘प्यारी अल्मा मेटर’ कहा और लिखा, ‘मैं हमेशा आपको गर्व महसूस कराना चाहता था।’ बता दें, फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस का किरदार निभाया है, जो नाम बदलकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में घुसता है। फिल्म में उनके साथ सारा अर्जुन , अक्षय खन्ना,  आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में हैं।

Advertising

ये भी पढ़ेंः सुष्मिता सेन की राह पर साउथ हसीना, 24 की उम्र में बनी 3 बच्चों की मां, मगर औलाद को नहीं रखती साथ, बताई वजह

‘सोचा था किशमिश आएगी, काजू आ गया…’ दूसरे बेटे के जन्म पर बोलीं भारती सिंह, पति हर्ष को ठहराया कसूरवार

Latest Bollywood News