Advertising
<

ये कथा पंडाल दिलजलों के लिए है: गोंडा में ऋतेश्वर जी महाराज बोले- प्रेमिका से परेशान होकर आते हैं, इलाज ‘सिर्फ जय श्री राम’ – Gonda News

0
ये कथा पंडाल दिलजलों के लिए है:  गोंडा में ऋतेश्वर जी महाराज बोले- प्रेमिका से परेशान होकर आते हैं, इलाज ‘सिर्फ जय श्री राम’ – Gonda News

ये कथा पंडाल दिलजलों के लिए है: गोंडा में ऋतेश्वर जी महाराज बोले- प्रेमिका से परेशान होकर आते हैं, इलाज ‘सिर्फ जय श्री राम’ – Gonda News

गोंडा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा के नंदिनी निकेतन में आयोजित राष्ट्र कथा महोत्सव के छठवें दिन सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने कहा- यह कथा पंडाल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए है, जिनके दिल जले हुए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार, व्यापार या प्रेम में मिले धोखे से आहत लोग यहां सुकून और समाधान की तलाश में पहुंचते हैं।

सद्गुरु ने कहा कि ऐसे ‘दिलजलों’ के घावों का एकमात्र इलाज ‘जय श्री राम’ का जाप है।उनका कहना था कि ‘जय श्री राम’ का नाम लेते ही सभी दुख दूर हो जाते हैं और सनातन संस्कृति को एकजुट करने का संकल्प मजबूत होता है। कथा के समापन पर सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने फूलों की होली खेली और भक्ति गीत गाए। भक्ति संगीत पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।

देखें 3 तस्वीरें…

कथा के छठवें दिन रितेश्वर महाराज ने युवाओं को उपदेश दिया।

Advertising

इस दौरान उन्होंने भक्तों के साथ फूलों की होली खेली।

पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने महाराज जी से आर्शीवाद लिया।

आगे जानें ऋतेश्वर जी महाराज ने क्या कहा…

इस अवसर पर सद्गुरु ने समाज को संदेश देते हुए कहा- कि आज का समाज भक्ति गीतों से दूर होकर फिल्मी गानों और रील संस्कृति की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहा है, जबकि भक्ति गीतों में आत्मिक शांति और संस्कारों की शक्ति छिपी है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज तेजी से एकजुट हो रहा है और गोंडा की यह राष्ट्र कथा कनाडा सहित कई देशों में भारतीय छात्र ऑनलाइन माध्यम से देख रहे हैं, जहां सनातन संस्कृति के प्रति गहरी रुचि दिखाई दे रही है।

युवा फिल्मी गानों में उलझे हुए हैं

महाराज ने अफसोस जताते हुए कहा- कि विदेशों में बैठे युवा अपनी जड़ों से जुड़ रहे हैं, जबकि देश के भीतर कई लोग अभी भी फिल्मी गानों और सोशल मीडिया की चकाचौंध में उलझे हुए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र धर्म और सनातन संस्कृति से जुड़कर आध्यात्मिक चेतना को जीवन का हिस्सा बनाएं।

पूजन के बाद सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र संकल्प से जुड़ी कथा सुनाई। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण चरम पर नजर आया। श्री आनंद धाम पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने विधि-विधान से व्यास पीठ की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, राजस्थान से आए विधायक रविंद्र सिंह भाटी और विधायक सुशील सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने पवित्र धर्मदंड की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

—————————

यह खबर भी पढ़ें…

यूपी SIR – हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर:ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम कटे

यूपी में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी हो गई है। इसमें 2.89 करोड़ (18 फीसदी) नाम कट गए हैं। इनमें 46.23 लाख मृत, 2.17 करोड़ लोग शिफ्टेड और 25.47 लाख डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। पहले प्रदेश में 15.44 करोड़ वोटर थे, अब 12.55 करोड़ मतदाता बचे हैं। मतलब- हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 12 लाख, जबकि ललितपुर में सबसे कम 95 हजार लोगों के नाम कटे। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News