Advertising
<

सिवनी में पारा 8 डिग्री, सीजन का सबसे कम तापमान: किसानों ने रात में शुरू की सिंचाई; अलाव और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी – Seoni News

0
सिवनी में पारा 8 डिग्री, सीजन का सबसे कम तापमान:  किसानों ने रात में शुरू की सिंचाई; अलाव और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी – Seoni News

सिवनी में पारा 8 डिग्री, सीजन का सबसे कम तापमान: किसानों ने रात में शुरू की सिंचाई; अलाव और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी – Seoni News

सिवनी मुख्यालय सहित पूरे जिले में शीतलहर का असर जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में पहली बार इतना नीचे आया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 9 से 10 डिग्री के आसपास बना हुआ था।

.

आसमान साफ होने के बाद धीमी गति से चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। बढ़ती ठिठुरन से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर पालिका ने भी आम लोगों को राहत देने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है।

किसानों ने रात में खेतों में सिंचाई शुरू कर दी

पाले के प्रभाव से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने रात में खेतों में सिंचाई शुरू कर दी है। सिवनी सहित जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और रात में कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर का असर और बढ़ने की आशंका जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।

ठंड के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी-खांसी से पीड़ित मरीज चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं, जिससे जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Advertising

ठंड के चलते गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक।

शीतलहर से बचने अलाव तापते सिवनी के लोग।

गुड़-तिल, मूंगफली की मांग में बढ़ोतरी

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सलाह दी है। सर्द हवाओं के कारण गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक बढ़ गई है। नगर पालिका कार्यालय के पास लगा तिब्बती बाजार भी गुलजार है। इसके अलावा, ठंड बढ़ने से गुड़, तिल और मूंगफली जैसी खाद्य सामग्रियों की मांग में भी इजाफा हुआ है।

इस सीजन में यह चौथी बार है जब न्यूनतम तापमान इकाई अंक में दर्ज किया गया है। इससे पहले, पिछले माह 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री था। इसके बाद 28 दिसंबर को 9.6 डिग्री और 30 दिसंबर को 9.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 5 जनवरी को सीजन का सबसे कम तापमान 9.2 डिग्री था, जो 6 जनवरी को 8 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंच गया।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News