Advertising
<

KGMU में जांच समिति आज फिर करेगी बैठक: आरोपी से घंटों बात करने वाले प्रोफेसरों से होगी पूछताछ, CDR से मिले हैं अहम सुराग – Lucknow News

0
KGMU में जांच समिति आज फिर करेगी बैठक:  आरोपी से घंटों बात करने वाले प्रोफेसरों से होगी पूछताछ, CDR से मिले हैं अहम सुराग – Lucknow News

KGMU में जांच समिति आज फिर करेगी बैठक: आरोपी से घंटों बात करने वाले प्रोफेसरों से होगी पूछताछ, CDR से मिले हैं अहम सुराग – Lucknow News

KGMU में धर्मांतरण और कट्टरपंथी गतिविधियों की जांच कर रही पूर्व पुलिस महानिदेशक की अगुवाई में टीम आज फिर बैठक करने जा रही है। इस दौरान आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज के मददगारों को बेनकाब कर आज उनसे कड़ी पूछताछ हो सकती है। पुलिस जांच में आरोपी के कॉल डिटे

.

ऐसे में अब उन प्रोफेसर पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। इन पर घटना सामने आने के बाद उस दबाने की कोशिश का भी आरोप है। कॉल डिटेल (CDR) व बयानों के आधार पर जांच कमेटी का शक गहराया है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस जांच में आरोपी रमीज के KGMU में 15 डॉक्टर और मेडिकोज से रेगुलर बातचीत के सबूत मिले है। इन सभी से भी जांच समिति संपर्क कर, जांच की तह तक जाने का प्रयास कर सकती है।

जांच में कई चौकानें वाले तथ्य सामने आए

KGMU में पैथोलॉजी विभाग में घटना सामने आने के बाद दो प्रकार की कमेटियां जांच कर रही हैं। जिसमें यौन उत्पीड़न मामले की जांच विशाखा कमेटी कर रही है। जबकि धर्मान्तरण प्रकरण की जांच सात सदस्यीय कमेटी कर रही है।इसमें रिटायर पूर्व पुलिस महानिदेशक शामिल हैं। बयान और जांच के आधार पर कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसमें आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर की दो प्रोफेसर से फोन पर अधिक बातचीत और मेलजोल की बात सामने आ रही है। वहीं, घटना पर पर्दा डालने में भी दोनों प्रोफेसर की भूमिका पर भी संदेह जाहिर किया जा रहा है। फिलहाल जांच कमेटी सभी प्रोफेसर से कई राउंड बातचीत कर बयान ले चुकी है। इसमें पूर्व पुलिस महानिदेशक द्वारा बंद कमरे में सभी फैकल्टी से अकेले में पूछताछ भी शामिल है।

अब जान लीजिए पैथोलॉजी विभाग के फैकल्टी मेंबर्स के बारें में…

Advertising
  • डॉ.सुरेश बाबू, HOD
  • डॉ.अजय कुमार सिंह,
  • डॉ.रश्मि कुशवाहा
  • डॉ.अतिन सिंघई
  • डॉ.वाहिद अली
  • डॉ.माला सागर
  • डॉ.रिद्धि जायसवाल
  • डॉ.मालती कुमारी
  • डॉ मधु कुमार
  • डॉ.प्रीति अग्रवाल
  • डॉ.मिली जैन
  • डॉ.चंचल राना
  • डॉ. सुमैरा कयूम
  • डॉ.संजय मिश्रा
  • डॉ.शालिनी भल्ला
  • डॉ. शिवांजली रघुवंशी
  • डॉ. गीता यादव
  • डॉ.पूजा शर्मा

सामाजिक संगठनों को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया

बुधवार को जांच समिति ने कट्टरपंथी गतिविधियों का आरोप लगाने वाले NMO जैसे सामाजिक संगठनों को भी बयान दर्ज कराने को बुलाया गया है। इन संगठनों से सबूत और साक्ष्य समेत जांच कमेटी के सामने पेश होकर बयान दर्ज करने को कहा गया है। इसके साथ ही व्यक्तिगत या ग्रुप में किसी के द्वारा इस मामले को लेकर कोई अहम सुराग या साक्ष्य देने के लिए भी आमंत्रित किया गया है।

7 दिन में जांच पूरी कर देनी थी रिपोर्ट

कुलपति डॉ.सोनिया नित्यानंद ने पैथोलॉजी विभाग में कट्टरपंथी गतिविधियों के संचालन के आरोप सामने आने के बाद 26 दिसंबर को डीन पैरामेडिक्स डॉ. केके सिंह की अगुवाई में जांच टीम का गठन किया था और 7 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा था। इस बीच जांच कमेटी पर भी सवाल उठे तो इसमें 2 सदस्यों को और जोड़ा गया। पूर्व पुलिस महानिदेशक और क्वीन मेरी की एचओडी को भी जांच समिति में शामिल किया गया। हालांकि, तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। वहीं, इस पूरे मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड सहित पुलिस जांच के साक्ष्य सामने आने के बाद अब नए सिरे से जांच और पड़ताल होने की बात भी कही जा रही है।

जांच पूरी कर, बहुत जल्द सबमिट होगी रिपोर्ट

KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।पर जब तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकलता किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जांच समिति कब तक रिपोर्ट सौंपेगी के सवाल पर उन्होंने बताया कि हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस जांच में भी जो चौकानें वाले खुलासे हुए है, उनके आधार पर भी पूछताछ होगी और फिर रिपोर्ट सबमिट होगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News