Advertising
<

सीतापुर में तीन भाइयों ने किया हमला: महिला सहित तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, जमीन को लेकर विवाद – Sitapur News

0
सीतापुर में तीन भाइयों ने किया हमला:  महिला सहित तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, जमीन को लेकर विवाद – Sitapur News

सीतापुर में तीन भाइयों ने किया हमला: महिला सहित तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, जमीन को लेकर विवाद – Sitapur News

अभिषेक सिंह | सीतापुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत पारा गांव में खेत पर कब्जा करने को लेकर दबंगों ने महिला सहित पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने खेत में मवेशी बांधकर जबरन कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित रंजीत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका खेत के पास मौजूद जमीन को गांव के ही कुछ दबंग लोग हड़पना चाहते हैं। इसी मंशा से आरोपी उसके खेत में मवेशी बांधकर कब्जा करने लगे। जब उसने और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी बौखला गए।

महिला को बेरहमी से पीटा आरोप है कि तीनों भाइयों पंकज, संदीप और अंकित ने पीड़ित रंजीत की पत्नी संगीता को जबरन घर में खींच लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसके पति रंजीत और देवर राहुल के साथ भी मारपीट की गई। हमले में परिवार के तीनों सदस्य घायल हो गए हैं।

Advertising

घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घायलों को गंभीर चोट आई घटना के दौरान दबंगों द्वारा धारदार हथियारों का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप है, जिससे घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मेडिकल कराया गया सूचना मिलने पर इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

सख्त कार्रवाई करने की अपील पीड़ित रंजीत ने पुलिस पर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है। थाना प्रभारी श्यामू कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News