Advertising
<

Encounter News : बिहार में पुलिस मुठभेड़, डॉक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर होते-होते बचा; पैर में लगी गोली

0
Encounter News : बिहार में पुलिस मुठभेड़, डॉक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर होते-होते बचा; पैर में लगी गोली

Encounter News : बिहार में पुलिस मुठभेड़, डॉक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर होते-होते बचा; पैर में लगी गोली

नया साल शुरू होते ही बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार की सुबह राजधानी पटना में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से अपराधी घायल हो गया। फिर पुलिस उसे इलाज के लिए पहले नजदीकी अस्पताल ले गई, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया। घायल अपराधी की पहचान मैनेजर राय के रूप में हुई है, जो खगौल इलाके में चर्चित डॉक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। घटना खगौल थाना क्षेत्र की है। 

यह खबर भी पढ़ें-Weather Update : बिहार में धूप के बाद भी कोल्ड टॉर्चर, समस्तीपुर में पारा 3.8 डिग्री पहुंचा; ऑरेंज अलर्ट जारी

Advertising

घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि खगौल थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी मैनेजर राय इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें मैनेजर राय घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार और कुछ कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घायल अवस्था में अपराधी को तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : फौजी को कागज पर बताया था डेड, अब 9 साल पहले मृत महिला को कर दिया जिंदा; इसे देख प्रशासन भी है हैरान

 मैनेजर राय को इस वजह से खोज रही थी पुलिस 

मैनेजर राय का नाम खगौल थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज डॉक्टर हत्याकांड में सामने आया था। इस हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस का कहना है कि मैनेजर राय पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहले से ही कई थानों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Jobs: नए साल में बंपर वैकेंसी निकालने की तैयारी में नीतीश सरकार; 1.38 लाख से अधिक पदों पर होगी बहाली

सभी पहलुओं की कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी समीक्षा

मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मैनेजर राय पर पटना के विभिन्न थानों में 20 से अधिक डकैती, हत्या, लूट के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस पर इनाम भी घोषित है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मैनेजर राय इस क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंच रहा है। इसी क्रम में पुलिस गहन चेकिंग कर रही थी। अपराधी मैनेजर राय अपने स्कूटी से भागने का प्रयास किया, जब पुलिस ने उसे रोकने के लिए कहा तो वह पुलिस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि अपराधी द्वारा दो गोली चलाई गई, जबकि पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में दो गोली चलाई गई है। गोली अपराधी के पैर में लगी है, जिससे मौके पर वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पटना एम्स भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह एनकाउंटर पूरी तरह से आत्मरक्षा में किया गया। मामले की जांच की जा रही है और एनकाउंटर से जुड़े सभी पहलुओं की कानूनी प्रक्रिया के तहत समीक्षा की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद खगोल और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति से निपटा जा सके।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News