Advertising
<

40 साल की तलाकशुदा एक्ट्रेस, जो अपने को-स्टार को दे बैठी दिल, 2021 में पहले पति से हुई थी अलग

0
40 साल की तलाकशुदा एक्ट्रेस, जो अपने को-स्टार को दे बैठी दिल, 2021 में पहले पति से हुई थी अलग


40 साल की तलाकशुदा एक्ट्रेस, जो अपने को-स्टार को दे बैठी दिल, 2021 में पहले पति से हुई थी अलग

Image Source : INSTAGRAM/@IAMKIRTIKULHARI
कीर्ति कुल्हारी

16 साल से इंडस्ट्री में अपने काम को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली ये हसीना कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 2016 में शादी की थी, लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया। अब उन्हें दूसरी पर प्यार हुआ है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी की, जिन्होंने ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के को-एक्टर राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने रिलेशनशिप की घोषणा की है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी जिंदगी के कुछ खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिलेगी।

तलाकशुदा एक्ट्रेस को दूसरी बार हुआ प्यार

कीर्ति कुल्हारी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कई तस्वीरें और वीडियो हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, ‘तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है… #happynewyear happy2026 सभी को…’ नए साल के मौके पर दोनों ने इंस्टाग्राम पर साथ में अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते पर खुद मुहर लगा दी है। कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

kirti kulhari

Image Source : INSTAGRAM/@IAMKIRTIKULHARI

जब कीर्ति कुल्हारी ने अपने प्यार का किया था ऐलान

Advertising

जब कीर्ति कुल्हारी ने राजीव के लिए जाहिर किया था अपना प्यार

हालांकि, कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ की डेटिंग अफवाहें कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा में है, लेकिन कृति ने 7 नवंबर, 2025 को राजीव सिद्धार्थ संग सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर शेयर की, जिसने इन अफवाहों को और हवा दी। तस्वीर में, वह अपना सिर राजीव के कंधे पर रखे हुए हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘#paininmyneck और मेरे #icepack @rajeevsiddhartha के साथ।’ वहीं, कृति कुल्हारी की दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ कसकर पकड़े हुए दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘अच्छा समय बिताओ, प्यार। जब तक हम फिर से न मिलें।’

शादी के 5 साल बाद झेला तलाक का दर्द

कीर्ति कुल्हारी ने 2016 में एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। उस समय, कीर्ति ने सोशल मीडिया पर बताया था कि इस अनुभव ने उन्हें इमोशनली ज्यादा मजबूत बनाया और वह आगे बढ़ने का हौसला दिया।

ये भी पढे़ं-

‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा रहा हाल, अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया की डेब्यू फिल्म ने कमाए करोड़ 

साउथ की हिट हॉरर थ्रिलर का जलवा बरकरार, दो पार्ट्स ने की बंपर कमाई, अब तीसरे पार्ट की पहली झलक ने मचाया तहलका

Latest Bollywood News