जालंधर में लोअर-टॉप पहने युवती की डेडबॉडी मिली: गर्दन के पास ‘गिल’, हाथ पर विक्रम-सीतारानी का टैटू बना; शरीर पर रगड़ के निशान – Jalandhar News h3>
गांव पुवारां पुली के पास युवती का शव मिला, एक हाथ में सिरिंज लगी व एक हाथ पर टैटू बना है।
पंजाब के जालंधर में एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष बताई है, जो ब्लैक और पीले रंग का अपर टॉप और लोअर पहने हुए थी। युवती की एक बाजू पर ‘भोला’ और दूसरी बाजू पर ‘सीतारानी’ और ‘विक्रम’ नाम के टैटू गुदे हुए हैं। उसकी गर्दन के पास ‘
.
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पाया कि युवती के शरीर पर रगड़ के निशान हैं, जिससे आशंका जताई गई है कि युवती के शव को यहां घसीटकर लाया गया है। इसके अलावा युवती के हाथ के पास एक सीरिंज भी पड़ी मिली है और उसके जूते भी सलीके से रखे हुए है, जो नशा या किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवती के फोटो आसपास के थानों और सोशल मीडिया ग्रुपों में भी शेयर किए है, ताकि युवती की पहचान कराई जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
शव पर मिल टैटू।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…
- पुवारां पुली के पास से कच्चे रास्ते पर मिला शव : मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पुवारां पुली के पास से गुजरने वाले कच्चे रास्ते पर राहगीरों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। यह रास्ता गांव निजरां की ओर जाता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद थाना लांबड़ा के एसएचओ गुरमीत राम अपनी टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचे।
- शुरुआती जांच में मामला काफी संदिग्ध : पुलिस की शुरुआती जांच में मामला काफी संदिग्ध नजर आ रहा है। मृतका की उम्र लगभग 20 साल के आसपास है। शव की जांच करने पर पाया गया कि युवती के दोनों पैरों पर रगड़ के गहरे निशान हैं, जिससे यह आशंका लगाया जा रहा है कि शव को शायद कहीं से खींचकर यहां लाया गया है या उसके साथ संघर्ष हुआ है।
- हाथ के पास सिरिंज और उसके जूते रखे हुए मिले : घटनास्थल पर युवती के शव के बिल्कुल पास एक सिरिंज और उसके जूते रखे हुए मिले। सिरिंज मिलने के बाद इलाके में चर्चा है कि यह मामला नशे के ओवरडोज का हो सकता है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इसके अलावा जिस तरीके से जूते रखे है, उससे भी यह आशंका जताई गई है कि इन्हें बाद में यहां रखा गया होगा।
शव के पास मिला सिरिंज।
पुलिस कर रही मृतका की पहचान कराने का प्रयास डीएसपी नरिंदर सिंह औजला ने बताया कि मृतका की जेब से ऐसी कोई भी वस्तु या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवती के शव के फोटो आसपास के इलाके, थाने और सोशलमीडिया ग्रुप में भेजे गए है, ताकि युवती के बारे में किसी के पास कोई भी जानकारी हो, वो पुलिस को सूचित कर दें। इसके अलावा सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है, ताकि पता चल सके कि युवती यहां अकेले आई थी या किसी के साथ।
फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
