Advertising
<

करोड़पति हैं क्रॉक्स पहनकर शपथ लेने वाले बिहार के मंत्री: पत्नी के पास आधा किलो सोना; देखिए न्यू ईयर पर दीपक प्रकाश-साक्षी मिश्रा की रोमांटिक तस्वीरें – Bihar News

0
करोड़पति हैं क्रॉक्स पहनकर शपथ लेने वाले बिहार के मंत्री:  पत्नी के पास आधा किलो सोना; देखिए न्यू ईयर पर दीपक प्रकाश-साक्षी मिश्रा की रोमांटिक तस्वीरें – Bihar News

करोड़पति हैं क्रॉक्स पहनकर शपथ लेने वाले बिहार के मंत्री: पत्नी के पास आधा किलो सोना; देखिए न्यू ईयर पर दीपक प्रकाश-साक्षी मिश्रा की रोमांटिक तस्वीरें – Bihar News

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने नए साल पर संपत्ति की जानकारी दी है। दीपक 4 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास वैशाली में करोड़ों की जमीन और इमारत है। दिलचस्प बात यह है कि मंत्री से ज्यादा उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना औ

.

25 दिसंबर 2025 को दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, पहली बार मंत्री बने दीपक प्रकाश (पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे) करोड़पति हैं। उनके पास करोड़ों की अचल संपत्ति है, हालांकि नकद (कैश) के मामले में मंत्री और उनकी पत्नी काफी पीछे हैं।

मंत्री दीपक प्रकाश की कुल अचल संपत्ति 4 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। उनकी अधिकांश संपत्ति उनके गृह जिले वैशाली में है। वैशाली के जंदाहा में उनके नाम पर 3 करोड़ रुपए की 9.25 डेसिमल गैर-कृषि भूमि है।

इसी स्थान पर एक ‘B+G+2’ (बेसमेंट, ग्राउंड और दो मंजिला) इमारत भी है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 1 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके अलावा, मौजा जवज में भी उनके पास लाखों की जमीन है।

दीपक प्रकाश के पास 15 ग्राम सोना (कीमत 1.80 लाख रुपए) है, जबकि उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा के पास उनसे कहीं अधिक जेवरात हैं. साक्षी के पास 500 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 60 लाख रुपए है, साथ ही उनके पास 5 किलो चांदी भी है जिसका मूल्य 10 लाख रुपए बताया गया है।

Advertising

मंत्री दीपक प्रकाश की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखिए…

सेल्फी लेते दीपक प्रकाश और साक्षी।

न्यू ईयर पर कॉफी के कप के साथ ये तस्वीर साक्षी ने फेसबुक पर शेयर की है।

दीपक प्रकाश और साक्षी सेल्फी लेते हुए।

कॉफी मग पकड़े दीपक और साक्षी की तस्वीर।

अपने पालतू डॉगी के साथ साक्षी की तस्वीर।

जींस-शर्ट में शपथ लेकर चर्चा में आए दीपक प्रकाश

नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश (36) मंत्री बनने के बाद से चर्चा में हैं। दीपक प्रकाश न तो MLA हैं, न ही MLC। राजनीति में उन्होंने एंट्री की शुरुआत अपनी मां स्नेहलता के प्रचार के साथ की।

सासाराम सीट से स्नेहलता 25,000 प्लस वोटों से चुनाव जीत भी गईं। सासु मां स्नेहलता के प्रचार में बहू साक्षी मिश्रा भी सक्रिय रहीं। फेसबुक पर उनकी पोस्ट्स में परिवार और सामाजिक मुद्दे प्रमुख हैं।

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में सबसे ज्यादा दीपक प्रकाश यानी उपेंद्र कुशवाहा के बेटे चर्चा में रहे। वजह यह रही कि एक तो बिना चुनाव लड़े उन्हें मंत्री बनाया गया। साथ ही उनका जींस, ओपन शर्ट पहनकर शपथ लेना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दीपक प्रकाश ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पटना से पूरी की। इसके बाद 2011 में MIT मणिपुर से कंप्यूटर साइंस से BE की डिग्री हासिल की। दीपक ने पत्नी साक्षी मिश्रा (35) से लव मैरिज की है।

साक्षी ब्राह्मण परिवार से हैं और दीपक कुशवाहा समाज से आते हैं। शादी के बाद साक्षी अपना नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा लिखती हैं।

जींस और शर्ट में शपथ लेने के बाद दीपक प्रकाश की सादगी चर्चा में रही।

दोस्त बताते हैं कि, सरल और मृदु भाषी दीपक प्रकाश की सादगी से प्रभावित होकर साक्षी ने उनको लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला लिया था। शादी के बाद से साक्षी अपने ससुराल पटना में रहती हैं। साथ ही सोशल वर्क पर फोकस करती हैं।

दीपक सादगी पसंद करते हैं जबकि उनकी पत्नी साक्षी स्टाइलिश हैं।

मां के चुनाव प्रचार के दौरान भी साक्षी हमेशा दीपक के साथ दिखाई दीं।

दीपक कंप्यूटर साइंस से इंजीनियर हैं। साक्षी रिटायर्ड IAS की बेटी हैं।

दीपक किसी भी कार्यक्रम में जाते हैं तो साक्षी उनके साथ नजर आती हैं।

छठ पूजा के दौरान दीपक और साक्षी की तस्वीर।

अब जानिए कौन हैं साक्षी मिश्रा

उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड IAS एसएन मिश्रा की बेटी साक्षी सोशल वर्कर हैं। साक्षी दो बहने और एक भाई हैं। उनकी मां का देहांत हो चुका है। अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में आई साक्षी किसी भी मॉडल को टक्कर दे सकती हैं।

साक्षी मिश्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। ये तस्वीरों उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के कवर पर लगाई है।

साक्षी की इस तस्वीर को फेसबुक पर यूजर्स ने ऐश्वर्या से कंपेयर किया है।

साक्षी पार्टी के कार्यक्रमों और सोशल वर्क में भी एक्टिव रहती हैं।

विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान भी साक्षी अपने पति दीपक के साथ मंच पर नजर आईं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News