Advertising
<

कटनी में पड़ोसी पर सरंपच पत्नी से रेप का आरोप: पीड़िता बोलीं-सीसीटीवी फोड़ा, जान से मारने की धमकी दी; पुलिस से नहीं मिली मदद – Katni News

0
कटनी में पड़ोसी पर सरंपच पत्नी से रेप का आरोप:  पीड़िता बोलीं-सीसीटीवी फोड़ा, जान से मारने की धमकी दी; पुलिस से नहीं मिली मदद – Katni News

कटनी में पड़ोसी पर सरंपच पत्नी से रेप का आरोप: पीड़िता बोलीं-सीसीटीवी फोड़ा, जान से मारने की धमकी दी; पुलिस से नहीं मिली मदद – Katni News

पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है।

कटनी के रीठी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पठहरा में भाजपा समर्थित सरपंच की पत्नी से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के साथ कटनी एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पड़ोसी पर जबरन रेप करन

.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 30 दिसंबर की दोपहर को हुई थी। वह अपने घर के पास स्थित एक शटर वाले मकान में चावल की बोरी लेने गई थीं।

आरोप है कि तभी पड़ोसी नितेश रैकवार अचानक पीछे से घर में घुस आया और शटर बंद कर दिया। आरोपी ने महिला के साथ जबरन रेप किया और विरोध करने पर उसे शारीरिक चोटें भी पहुंचाईं। आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर पीड़िता ने पुलिस या किसी अन्य को इस बारे में बताया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

Advertising

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सामानों में तोड़फोड़ भी की, ताकि परिवार में दहशत फैले और वे पुलिस के पास न जा सकें।

एसपी से आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला ने पुलिस पर मदद न करने का लगाया आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस से कोई सहायता नहीं मिली। आरोपी के डर और गांव में बढ़ते तनाव के कारण, पीड़िता 30 और 31 दिसंबर की दरमियानी रात खेतों के रास्ते छिपते-छिपाते कटनी जिला मुख्यालय पहुंची। उसने 31 दिसंबर को एसपी कार्यालय में अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़िता के पति, जो उसी गांव के वर्तमान सरपंच और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, ने कहा कि इस घटना ने पूरे परिवार को सामाजिक रूप से शर्मसार कर दिया है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ रेप सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

एएसपी बोले-जांच के आधार पर होगी कार्रवाई इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि एक महिला द्वारा पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है। संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News