बरेली में 3 दिन से नहीं निकली धूप: शीतलहर से कांपा बरेली, न्यू ईयर पर भी कहर ढाएगी सर्दी – Bareilly News h3>
बरेली में पिछले 3 दिनों से धूप नहीं निकली है। शीतलहर से पूरा बरेली कांप उठा है। बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालांकि ज्यादातर स्कूलों ने बढ़ती ठंड के चलते एक सप्ताह की छुट्टियां कर दी है। घने कोहरे से बरेलीवासियों को राहत मिली है।
.
10 दिनों का ऐसा रहा तापमान
पिछले 10 दिनों में बरेली के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद ठंड बढ़ती चली गई।
10 दिनों का तापमान
- सोमवार (22 दिसंबर) 20°C 11°C
- मंगलवार (23 दिसंबर) 20°C 11°C
- बुधवार (24 दिसंबर) 21°C 12°C
- गुरुवार (25 दिसंबर) 21°C 10°C
- शुक्रवार (26 दिसंबर) 18°C 7°C
- शनिवार (27 दिसंबर) 19°C 7°C
- रविवार (28 दिसंबर) 20°C 8°C
- सोमवार (29 दिसंबर) 16°C 7°C
- मंगलवार (30 दिसंबर) 18°C 7°C
- बुधवार (31 दिसंबर) 17°C 7°C
अस्पतालों में बढ़े मरीज
ठंड बढ़ते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सुबह-शाम की ठंड और अचानक तापमान में गिरावट इसका बड़ा कारण है। बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा ज्यादा देखा जा रहा है।
कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के साथ ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, अस्थमा अटैक, सांस की एलर्जी और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट अटैक का जोखिम भी रहता है। जो लोग पहले से डायबिटीज, हृदय रोग या सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
किस उम्र के लोगों के लिए ज्यादा खतरा
डॉक्टरों के अनुसार 5 साल से कम उम्र के बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, जबकि बुजुर्गों में ठंड से हार्ट और सांस की समस्याएं बढ़ सकती हैं। गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
क्या सावधानियां जरूरी
ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना, सिर और कान ढककर रखना बेहद जरूरी है। सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें और निकलना जरूरी हो तो पूरी तैयारी के साथ जाएं। ठंडा पानी पीने से बचें और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। सर्दी-खांसी के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें। बुजुर्गों और बच्चों को खुले में ज्यादा देर न रखें। घरों में अलाव या हीटर का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करें और बंद कमरों में धुएं से बचें।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड का यही असर बना रह सकता है। रात के तापमान में और गिरावट संभव है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम को हल्के में न लेने की सलाह दी गई है। बरेली में सर्दी अब अपने पूरे रंग में नजर आ रही है और आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ सकता है।
