Advertising
<

केंद्रीय मंत्री बोले-डांगा भावुक हुए, उनकी आंखों में पानी था: उन्होंने माना था कि भोलेपन में हुए कृत्य से पार्टी को नुकसान हुआ है – Bikaner News

0
केंद्रीय मंत्री बोले-डांगा भावुक हुए, उनकी आंखों में पानी था:  उन्होंने माना था कि भोलेपन में हुए कृत्य से पार्टी को नुकसान हुआ है – Bikaner News

केंद्रीय मंत्री बोले-डांगा भावुक हुए, उनकी आंखों में पानी था: उन्होंने माना था कि भोलेपन में हुए कृत्य से पार्टी को नुकसान हुआ है – Bikaner News

कमीशन की डील के मामले में फंसे खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बयान दिया है।

.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- उनके(रेवंतराम डांगा) आचरण और व्यवहार से पार्टी को नुकसान हुआ है। संबंधित विधायक ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि इस प्रकरण से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। विधायक ने यह माना कि चाहे यह कृत्य जानबूझकर नहीं किया गया हो या फिर भोलेपन में हुआ हो, लेकिन इसका असर पार्टी पर पड़ा है।

शेखावत बोले- डांगा भावुक थे, उनकी आंखों में पानी आ गया था बीकानेर दौर पर आए शेखावत ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनसे बातचीत के दौरान विधायक डांगा भावुक भी हो गए थे और उनकी आंखों में पानी आ गया था। यह स्थिति दर्शाती है कि विधायक को अपने व्यवहार और उसके परिणाम का एहसास हुआ है।

शेखावत ने कहा- दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अब विधायक की आंखों में आए पानी को लेकर भी राजनीति की जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि पूरे मामले को जरूरत से ज्यादा राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो रही है।

खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा ने 50 लाख का काम दिलाने के बदले 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की।

Advertising

शेखावत से मिलकर डांगा ने दी थी सफाई, आंसू पोछते हुए उनके घर से निकले थे बता दें कि 21 दिसंबर को रेवंतराम डांगा जोधपुर में केंद्रीय मंत्री शेखावत के घर मिलने गए थे, उस वक्त उन्होंने मिलकर पूरे मामले में सफाई दी थी। जब वे शेखावत के घर से निकले थे, तो उन्हें रोते हुए देखा गया था। उनकी आंखों में पानी था। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने उस दिन डांगा को शेखावत के घर से भावुक अंदाज में आंसू पोछते हुए निकलते हुए देखा था। इसे लेकर सियासी हलकों में काफी चर्चाएं हुई थी और उनके वीडियो भी बनाए गए थे।

14 दिसंबर को दैनिक NEWS4SOCIALने किया था खुलासा विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर दैनिक NEWS4SOCIALने 14 दिसंबर को खुलासा किया था। विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% तक कमीशन ले रहे हैं। इसे उजागर करने के लिए NEWS4SOCIALरिपोर्टर ने एक डमी फर्म का प्रोपराइटर बनकर विधायकों से संपर्क किया था।

उन्हें बताया था कि ये फर्म खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से संबद्ध है और विधायक निधि से स्कूलों में दरी फर्श (कारपेट) सप्लाई करती है। बिना यह जाने कि इसकी कीमत कितनी है और इनकी स्कूलों में जरूरत है या नहीं, विधायक अनुशंसा करने को तैयार हो गए थे। उनका सिर्फ एक ही सवाल पर फोकस रहा– हमें कितना प्रतिशत मिलेगा?

दैनिक NEWS4SOCIALके स्टिंग में डांगा के कमीशन मांगने के खुलासे के बाद भाजपा की अनुशासन कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।

डांगा ने मांगा था 40 प्रतिशत कमीशन खींवसर (नागौर) से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन (करौली) से कांग्रेस की अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत से डील की थी।

बीजेपी विधायक डांगा बोले थे- 40% दो, 50 लाख का काम दूंगा। कांग्रेस की विधायक अनीता ने 50 हजार लिए और 80 लाख का लेटर दे दिया था। इधर, निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के पति ने 40 लाख की डील फाइनल कर दी थी।

डांगा और अनीता ने तो जिला परिषद के सीईओ के नाम अनुशंसा-पत्र भी दे दिया था। राजस्थान में प्रत्येक विधायक को विधानसभा सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं।

NEWS4SOCIALके खुलासे के बाद भजनलाल सरकार ने विधायक कोष से अनुशंसा करने के नाम पर कमीशन मांगने वाले तीनों विधायकों के एमएलए लैड खाते सीज कर दिए।

अब तीनों विधायक विधानसभा की सदाचार कमेटी के सामने 6 जनवरी को पेश होंगे।

……………..

विधायकों के कमीशन मांगने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

कमीशन-मांगने वाले विधायक डांगा के जवाब से भाजपा संतुष्ट नहीं:मदन राठौड़ बोले- हमने मामला अनुशासन समिति को सौंपा, तथ्यों पर जांच करेगी

विधायक फंड में कमीशन मांगने के मामले में खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा के जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं है। यह जानकारी शनिवार को जयपुर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी। पूरी खबर पढ़िए

3 विधायक कमीशन की डील करते कैमरे में कैद, कांग्रेस की अनीता ने 50,000 लिए, बीजेपी के डांगा बोले-40% दो; निर्दलीय ऋतु से 40 लाख की डील

विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर NEWS4SOCIALपहली बार अब तक का सबसे बड़ा खुलासा कर रहा है। इसमें विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% कमीशन ले रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें…)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News