Advertising
Home Top stories प्रभारी मंत्री अचानक सीकर‌ पहुंचे, सेवा-शिविर की अव्यवस्थाओं पर उखड़े: तैश...
Advertising
<

प्रभारी मंत्री अचानक सीकर‌ पहुंचे, सेवा-शिविर की अव्यवस्थाओं पर उखड़े: तैश में फेंके कागज, एक्सईएन जवाब नहीं दे पाई तो आग बबूला हुए, कलेक्टर से बोले- आप चोरों को बचाओ मत – Sikar News

0
प्रभारी मंत्री अचानक सीकर‌ पहुंचे, सेवा-शिविर की अव्यवस्थाओं पर उखड़े:  तैश में फेंके कागज, एक्सईएन जवाब नहीं दे पाई तो आग बबूला हुए, कलेक्टर से बोले- आप चोरों को बचाओ मत – Sikar News

प्रभारी मंत्री अचानक सीकर‌ पहुंचे, सेवा-शिविर की अव्यवस्थाओं पर उखड़े: तैश में फेंके कागज, एक्सईएन जवाब नहीं दे पाई तो आग बबूला हुए, कलेक्टर से बोले- आप चोरों को बचाओ मत – Sikar News

सीकर नगर परिषद में औचक निरीक्षण पर पहुंचे वन पर्यावरण व जिला प्रभारी मंत्री संजय शर्मा एक्सईएन प्रतिभा चौधरी से सवाल जवाब करते हुए।

वन-पर्यावरण व जिला प्रभारी मंत्री संजय शर्मा आज अचानक सीकर पहुंच गए। संजय शर्मा सीधे नगर परिषद पहुंचे और शहरी सेवा शिविर में पहुंच गए। शिविर में कर्मचारियों की खाली कुर्सियां देखकर प्रभारी मंत्री भड़क गए और अधिकारियों की क्लास लगा दी। प्रभारी मंत्री

.

प्रभारी मंत्री संजय शर्मा आज बिना किसी सरकारी लवाजमे में और बिना एस्कॉर्ट के निजी गाड़ी से सीकर पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री के अचानक सीकर पहुंचने की सूचना पर करीब 20 मिनट बाद कलेक्टर मुकुल शर्मा भी नगर परिषद पहुंच गए। प्रभारी मंत्री ने जिला कलेक्टर को पास बिठाकर सेवा शिविर के तहत सीकर में हो रहे कार्यों की सूची मांगी तो RO और एक्सईएन प्रतिभा चौधरी जवाब नहीं दे पाए। RO महेश योगी ने सेवा शिविर के कार्यों की सूची फोन में दिखाई तो प्रभारी मंत्री ने कहा मजाक समझ रखा है क्या? मैं मंत्री हूं आप किसी कर्मचारी को सूची नहीं दिखा रहे हो, प्रिंट आउट लेकर आओ। प्रिंटेड सूची मांगने तो करीब 10 मिनट तक कर्मचारी बगले झांकते रहे। प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने कहा प्रदेश सरकार इतनी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और यहां किसी को जनहित की कोई परवाह ही नहीं है।

इसी बीच प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने एक्सईएन प्रतिभा चौधरी से सीकर शहर में फेरोकवर और स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर सवाल पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाईं। प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि जब आपको पता ही नहीं है तो आप साइड में खड़े हो जाओ। प्रभारी मंत्री के पास ही प्रिंटर होने के बावजूद करीब 10 मिनट तक उनको सेवा प्रिंटेड सूची का इंतजार करना पड़ा।

नगर परिषद में मौजूद पूर्व पार्षद साबिर बिसाती ने फैरोकवर नहीं लगाने को लेकर शिकायत की तो प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने एक्सईएन प्रतिभा चौधरी को फटकार लगाई। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने नगर परिषद कर्मचारियों का पक्ष सुनने के लिए कहा तो प्रभारी मंत्री संजय शर्मा तैश में आ गए और कागज पटकते हुए कहा कि इन चोरों को प्रोटेक्शन देने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर साहब आपकी मर्जी हो उस तरह से इस सीकर जिले को और यहां के सेवा शिविरों को चलाइए, मैं जा रहा हूं। अब तो सीधे सीएम भजनलाल शर्मा से ही बात होगी। कलेक्टर ने एक बार फिर प्रभारी मंत्री को समझाने की कोशिश की तो प्रभारी मंत्री उठकर रवाना हो गए और कहा कि कलेक्टर साहब इन चोरों को बचाने की कोई जरूरत नहीं है।

Advertising

नगर परिषद में अवैध निर्माण की शिकायत करने पहुंची महिला अन्नू देवी को देखकर प्रभारी मंत्री ने उनसे मामला पूछा तो महिला अन्नू देवी ने बताया कि एक महीने से लगातार अवैध निर्माण की शिकायत कर रही है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। इस पर प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने जिला कलेक्टर से कहा कि, लो देख लो यह हालात है यहां के। अब अन्नू देवी की एप्लीकेशन लेकर मैं जयपुर जा रहा हूं इनके एप्लीकेशन पर अब सुनवाई होगी। मीडिया वालों ने जब प्रभारी मंत्री संजय शर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि अब यहां की स्थितियों और यहां की व्यवस्थाओं के बारे में कलेक्टर ही जवाब देंगे। मैं तो सीधा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ही सारी स्थितियों से अवगत करवाऊंगा। इसके बाद संजय शर्मा निजी कार में बैठकर रवाना हो गए।

प्रभारी मंत्री संजय शर्मा के रवाना होने के 10 मिनट बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा नगर परिषद पहुंचे और जब उन्हें सारी घटनाक्रम को पता चला तो प्रभारी मंत्री संजय शर्मा से बात करने की कोशिश की। इस बीच जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पूरे मामले की पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने साइड में जाकर एक बार फिर प्रभारी मंत्री संजय शर्मा से बात की और जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारियों से बातचीत की कुछ देर बाद मंत्री खर्रा भी रवाना हो गए। यही नही, मंत्री खर्रा और जिला कलेक्टर के रवाना होने के 10 मिनट बाद कमिश्नर शशिकांत शर्मा और एक्सईएन प्रतिभा चौधरी भी नगर परिषद से निकल गए।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising