लखनऊ में लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे: सामान्य से 7 डिग्री गिरा पारा, कोहरे की परत जमने से नहीं निकल रही धूप – Lucknow News h3>
लखनऊ में सुबह से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। बर्फीली हवा चल रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सुबह के समय में विजिबिलिटी करीब 200 मीटर बनी हुई है। कोहरे के चलते ओस भी ग
.
शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 98 फीसदी दर्ज हुआ। न्यूनतम आर्द्रता 69 फीसदी रहा। दिन भर शीतलहर की स्थिति बनी रही। इसके चलते सड़क पर आवाजाही करने वाले एहतियात बरतते नजर आए।
शहर में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। अंबेडकर पार्क कोहरे में ढका हुआ है।
कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर जमीनी सतह से कुछ ऊंचाई पर ठहरी कोहरे की परत के प्रभाव से धूप न निकलने से कोल्ड डे के हालात बन रहे हैं। इसके चलते लखनऊ में लगातार दो दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। आज तापमान में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन हालात पिछले दो दिन की तरह ही शीतलहर के ही बने रहेंगे। मौसम विभाग की तरफ से लखनऊ में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
विधानसभा भी रात के समय में धुंध में ढका हुआ है।
सीवियर कोल्ड डे हालात
मौसम विभाग ने लखनऊ में सीवियर कोल्ड डे के हालत घोषित कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर जब अधिकतम तापमान का सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने पर कोल्ड डे की स्थिति होती है। अधिकतम तापमान का सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति होती है। जबकि लखनऊ में अधिकतम तापमान से 7 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।
कल से सुधार के आसार
लखनऊ में मौसम विभाग ने घना से बहुत घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि (Inversion Layer) की उपस्थिति के कारण आई स्थिरता के साथ देश के पश्चिमी और मध्य भाग पर मध्य क्षोभ मंडल तक विस्तृत प्रति-चक्रवात (Anti-cyclone) तथा ऊपरी क्षोभ मंडल में उत्तर भारत से होकर गुजर रही उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम (Tropical Westerly Jet Stream) के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में धना से अत्यन्त घना कोहरा दर्ज किया गया, जो दिन में देर तक रहा, जिसके परिणामस्वरूप पिछले 48 घंटो के दौरान अधिकतम तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में यह सामान्य से नीचे चला गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। कल से मौसम में सुधार होने की संभावना है।
तेज कोहरा निकलने से धूप नहीं निकल रही है।
लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
22 दिसंबर 20° 12°
23 दिसंबर 21° 13°
24 दिसंबर 19° 10°
25 दिसंबर 19° 9°
26 दिसंबर 18° 9°



