Advertising
<

कपूरथला में एनकाउंटर में एक बदमाश घायल: रास्ता बंद होने पर रोकी कार, पुलिस पर चलाई गोली, युवकों पर फायरिंग कर भागे – Kapurthala News

0
कपूरथला में एनकाउंटर में एक बदमाश घायल:  रास्ता बंद होने पर रोकी कार, पुलिस पर चलाई गोली, युवकों पर फायरिंग कर भागे – Kapurthala News

कपूरथला में एनकाउंटर में एक बदमाश घायल: रास्ता बंद होने पर रोकी कार, पुलिस पर चलाई गोली, युवकों पर फायरिंग कर भागे – Kapurthala News

कपूरथला पुलिस द्वारा एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया बदमाश।

कपूरथला के गांव सिधवां दोनां में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जालंधर में दो युवकों पर फायरिंग कर भाग रहे इन बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

जालंधर पुलिस इन बदमाशों का पीछा कर रही थी, तभी कपूरथला पुलिस भी सामने आ गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। घायल बदमाश को छोड़कर अन्य आरोपी अपनी गाड़ियां मौके पर छोड़कर घने कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

थाना सदर कपूरथला पुलिस ने एसएचओ करतारपुर के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मौके से तीन कार, एक विदेशी पिस्तौल, दो कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।

आरोपियों के कब्जे से बरामद कार।

Advertising

आरोपियों के कब्जे से बरामद कार।

चार कारों में सवार होकर आ रहे थे, की फायरिंग

जालंधर देहाती के थाना करतारपुर के एसएचओ रमनदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम वे सिपाही बलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह व नरिंदरपाल सिंह के साथ करतारपुर से किशनगढ़ की तरफ गश्त पर थे। इसी दौरान थाना आदमपुर के एसएचओ रविंदरपाल सिंह ने सूचना दी कि करीब 20 लोग चार गाड़ियों (डब्ल्यूआरवी, आई-20, वरना और स्विफ्ट) में सवार होकर आ रहे हैं।

इन बदमाशों ने बरिस्ता कॉफी शॉप, अड्डा किशनगढ़ के पास पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर फायरिंग की थी। और करतारपुर की ओर भाग गए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन सभी ने गाड़ियां भगा लीं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया।

आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गांव नवां पिंड करतारपुर, रक्षित निवासी मोहल्ला गौली करतारपुर, लव निवासी भुलत्थ, कपूरथला, बॉबी निवासी गांव रामगढ़, कपूरथला, राहुल निवासी मोहल्ला खटीका करतारपुर, जस्सी एडवोकेट निवासी मोहल्ला कौलसर करतारपुर और करण निवासी करतारपुर शामिल हैं। कुछ अन्य अज्ञात लोग भी उनके साथ थे।

मौके पर पड़ी पिस्टल।

कार से बाहर निकल कर पुलिस टीम पर फायरिंग

पुलिस टीम ने जब आरोपियों का पीछा किया तो सभी निर्माणाधीन दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए, लेकिन आगे हाईवे बंद होने के कारण तीन गाड़ियां रुक गई। जिसके बाद बदमाश ने कारों से निकलकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने बचाव में जवाबी फायरिंग की तो एक युवक की टांग में गोली लगी और वह वहीं गिर गया, जबकि बाकी बदमाश धुंध का फायदा उठाते हुए खेतों से होते हुए फरार हो गए। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गांव नवां पिंड, करतारपुर बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से इटली मेड विदेशी पिस्टल, दो कारतूस और उसके पास से दो खोल बरामद हुए।

मौके पर पड़ा खाली कारतूस।

पुलिस कर रही मामले की जांच : डीएसपी

DSP सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम गांव सिधवां दोनां के पास बदमाशों से मुकाबला हुआ। पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में थाना सदर में उक्त आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि, यह मामला जालंधर वाले मामले से अलग है। जख्मी बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर की पुलिस ने तीन गाड़ियां और असलहा बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News