Advertising
<

नाबालिग छात्रा की मौत मामले में न्याय की मांग तेज: पटेल सेना ने 1 महीने में चालान और 3 महीने में सजा की मांग की – Dungarpur News

0
नाबालिग छात्रा की मौत मामले में न्याय की मांग तेज:  पटेल सेना ने 1 महीने में चालान और 3 महीने में सजा की मांग की – Dungarpur News

नाबालिग छात्रा की मौत मामले में न्याय की मांग तेज: पटेल सेना ने 1 महीने में चालान और 3 महीने में सजा की मांग की – Dungarpur News

श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना ने धम्बोला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में न्याय की मांग उठाई।

श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना ने धम्बोला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में न्याय की मांग उठाई है। पटेल सेना ने सरकार और प्रशासन से इस मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में कराने की अपील की है। उन्होंने एक महीने के भीतर सभी सबूतों के

.

श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र डांगी धताना और राष्ट्रीय संयोजक सुनील पटेल ने बताया कि धम्बोला थाना क्षेत्र में एक अन्य समुदाय के युवक ने छात्रा को प्रताड़ित किया था। छात्रा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी।

नेताओं ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सर्वसमाज एकजुट हुआ है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगें मानी हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मांग यह है कि बेटी को तीन महीने के भीतर न्याय मिले। उन्होंने पुलिस विभाग से मामले से जुड़े सभी फोरेंसिक और जांच सबूतों के साथ एक महीने में कोर्ट में चालान पेश करने और सरकार से जल्द सुनवाई कर तीन महीने में कड़ी सजा सुनाने की अपील की।

महेंद्र डांगी ने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस और सरकार की ओर से कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए, ताकि आरोपी सबूतों के अभाव में छूट न जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेटी को न्याय नहीं मिलने पर आक्रोश आंदोलन को अभी केवल स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

Advertising

संयोजक सुनील पटेल ने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण नहीं मिलने से ओबीसी के साथ कुठाराघात हो रहा है। ओबीसी को सामान्य वर्ग के साथ गिना जा रहा है। उन्होंने टीएसपी एरिया ओबीसी आरक्षण को लागू करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि टीएसपी एरिया सामान्य ओर ओबीसी वर्ग की राजनीतिक हत्या कर दी गई है। वार्ड पंच से लेकर किसी भी पद ओबीसी का व्यक्ति खड़ा नहीं हो सकता है।

सरकार पंचायतीराज, विधानसभा में भी जनसंख्या अनुपात या रोस्टर प्रणाली से आरक्षण लागू करे। ताकि सभी वर्गों को लाभ मिले। अक्तूबर 2026 तक सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके अलावा भी समाज हित को लेकर सरकार के सामने कई मांगे रखी।

जिलाध्यक्ष इंडियालाल पाटीदार, डायालाल पाटीदार, लालशंकर, गोकुल दादा पाटीदार, प्रेमशंकर पाटीदार, संजू, कालू भाई, मनीष ऊपर गांव कर, मुकेश भचड़िया समेत कई मौजूद रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News