RJD नेता 1.98 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार: गोपालगंज से रोहतास पुलिस ने किया अरेस्ट, 21 इंस्टालमेंट में की गई थी ठगी – Gopalganj News

0
RJD नेता 1.98 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार:  गोपालगंज से रोहतास पुलिस ने किया अरेस्ट, 21 इंस्टालमेंट में की गई थी ठगी – Gopalganj News

RJD नेता 1.98 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार: गोपालगंज से रोहतास पुलिस ने किया अरेस्ट, 21 इंस्टालमेंट में की गई थी ठगी – Gopalganj News

गोपालगंज के माणिकपुर गांव निवासी राजद नेता प्रदीप देव को रोहतास पुलिस ने 1 करोड़ 98 लाख रुपए की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रदीप देव राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। रोहतास पुलिस ने नगर थाना के सहयोग से उन्हें शहर के लखपतिय

.

आरोप है कि प्रदीप देव और उनके सहयोगियों ने पटना निवासी कारोबारी पंकज कुमार सिंह से FSI से सस्ते दाम पर अनाज दिलवाने का झांसा देकर ठगी की। यह ठगी कुल 21 किस्तों में की गई थी।

जिला स्तर के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे राजद नेता प्रदीप देव।

नटवार बाजार थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी

पीड़ित कारोबारी पंकज कुमार सिंह ने इस संबंध में रोहतास जिले के नटवार बाजार थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया गया था कि ठगी की कुल राशि 1 करोड़ 98 लाख 17 हजार रुपए है। अगस्त 2024 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रोहतास पुलिस ने गोपालगंज पहुंचकर छापेमारी की।

RJD के रैली में भाषण देते प्रदीप देव।

प्रदीप देव से नगर थाने में करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई

गिरफ्तारी के बाद प्रदीप देव से नगर थाने में करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद रोहतास पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस अब इस ठगी के मामले में उनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में और कितने लोग शामिल थे।

बता दें प्रदीप देव अपनी संस्था ‘तपस्या ब्लड बैंक’ के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़े हुए थे। इस मामले में उनके मोबाइल फोन भी खंगाले जा रहे हैं।

RJD नेता तेजस्वी यादव के साथ प्रदीप देव।

विवादों और धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़े रहे

प्रदीप देव बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय रहे हैं, लेकिन उनकी चर्चा का मुख्य कारण राजनीतिक सक्रियता से अधिक विवादों और धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा रहा है। प्रदीप देव को राष्ट्रीय जनता दल के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जाना जाता है। शहर मानिकपुर गांव निवासी प्रदीप देव मां बाप का इकलौता बेटा है जिनकी एक बहन है।

पिता की हत्या होने के बाद उनकी मां ने प्रदीप देव और उनकी बहन की देख भाल की जो सदर अस्पताल में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी थी। प्रदीप देव की राजनीति शुरुआत कमला राय कॉलेज से हुई थी तब वे छात्र राजद से छात्र नेता थे। पार्टी द्वारा उन्हें युवा जिलाध्यक्ष के जिम्मेदारी दी थी।

2015 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद RJD में कद और बढ़ गया।

2015 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बढ़ा कद

इसके बाद वे कमला राय कॉलेज से से स्नातक करने के बाद पटना चले गए जहां उन्हें प्रदेश की राजनीति छात्र रणनीत शुरू की। तब वे तेजस्वी और तेज प्रताप के काफी करीबी माने जाते थे। 2015 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद में उनका कद और बढ़ने लगा। 2023 में उन्होंने करोड़ों के लागत से तपस्या फाउंडेशन नाम से एक ब्लड बैंक खोला है। राजनीतिक पद पर रहते हुए सामाजिक कार्यों, जैसे कि ब्लड बैंक के माध्यम से समाज सेवा से भी जुड़े रहे हैं।

2019 में भी उन्हें UP STF ने गिरफ्तार किया

इससे पहले, 2019 में भी उन्हें UP STF ने गिरफ्तार किया था। उस समय उन पर कथित तौर पर साइबर अपराधियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने का आरोप लगा था। तब यह भी सामने आया था कि उनके खिलाफ नगर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हुई थीं। प्रदीप देव जिनकी पहचान उनके राजनीतिक पद से अधिक ठगी और धोखाधड़ी के आरोपों के कारण बनी है, जिसके तहत उन्हें कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News