पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष: इटावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और मिठाई बांटकर मनाया जश्न – Etawah News h3>
उवैस चौधरी | इटावा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इटावा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद भाजपा इटावा कार्यालय पर मना जश्न।
इस प्रक्रिया में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सातवीं बार लोकसभा सदस्य पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने उन्हें यूपी भाजपा के 17वें अध्यक्ष के रूप में चुना जाना बताया।
इस अवसर पर केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने भाजपा की निर्वाचन प्रक्रिया की व्यवस्थित और लोकतांत्रिक प्रकृति की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस तरह से अपनी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करती है और सदस्य बनाती है, वह सभी के लिए आश्चर्य का विषय है। गोयल ने सर्वसम्मति से पंकज चौधरी के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन पर इटावा स्थित भाजपा जनपद कार्यालय पर भी जश्न का माहौल रहा। जिला मंत्री रजत चौधरी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में चल रहे निर्वाचन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
Advertising
जैसे ही केंद्रीय चुनाव अधिकारी ने पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की, कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, हरि किशोर तिवारी, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, कृपा नारायण तिवारी, जिला मंत्री रजत चौधरी, राहुल राजपूत, ममता कुशवाहा, डॉ. ज्योति वर्मा, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, आलोक गुप्ता, समीर सक्सेना, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, प्रमिला पालीवाल, नीतू नारायण मिश्रा, प्रीति दुबे, प्रवीण पचौरी, विकास भदौरिया, बासु चौधरी, अखिलेश कौशिक, चंदन दुबे, जितेंद्र भदौरिया, मनोज राजपूत, सत्यम राजपूत, मोनू चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, विवेक गुप्ता और पंकज कुशवाहा सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News