Advertising
<

छपरा में प्राइवेट पार्ट काटा, तेजाब डालकर आंखें निकाली: अवैध संबंध में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, भतीजा बोला- फर्श पर न्यूड मिली बॉडी – Chhapra News

0
छपरा में प्राइवेट पार्ट काटा, तेजाब डालकर आंखें निकाली:  अवैध संबंध में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, भतीजा बोला- फर्श पर न्यूड मिली बॉडी – Chhapra News

छपरा में प्राइवेट पार्ट काटा, तेजाब डालकर आंखें निकाली: अवैध संबंध में युवक की चाकू से गोद कर हत्या, भतीजा बोला- फर्श पर न्यूड मिली बॉडी – Chhapra News

छपरा में 55 साल के शख्स की निर्मम हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट को चाकू से चीरने के साथ काटा गया। तेजाब डालकर दोनों आंखें निकाली गईं। फिर चाकू गोद-गोद कर मारा गया है।

.

मृतक की पहचान सूरज यादव (55) के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह सूरज यादव का शव उनके कमरे में खून से लथपथ मिला है। वो अकेले रहते थे। करीब 10 साल पत्नी-बच्चे शहर वाले घर पर रहते हैं।

घटना मांझी थाना क्षेत्र के सूरज यादव गांव के मांझी दक्षिण टोला में घटी है। ASP कुमार आशिष के अनुसार, सूरज का गांव की एक महिला से अवैध संबंध चल रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या हुई है। हालांकि, अभी तक हत्यारे का नाम सामने नहीं आया है।

बुधवार की सुबह भतीजा ‎सुजीत कुमार उन्हें खाना देने घर पहुंचे तो, ‎पलंग पर मच्छरदानी लगी होने के बावजूद ‎सूरज प्रसाद का शव फर्श पर नग्न हालत में मिला।‎

कमरे में जमीन पर न्यूड मिली सूरज यादव की बॉडी।

Advertising

अवैध संबंध में हुई हत्या

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कमरे की बारीकी से जांच की गई। मांझी थाना अध्यक्ष ने बताया, हत्या प्लानिंग के साथ की गई है। मृतक जिस कमरे में रहते थे, वह बगीचे के अंदर एक चारदीवारी से घिरा था। प्रथम दृष्टया लगता है कि अपराधी मृतक को अच्छी तरह जानते थे या लंबे समय से रेकी कर रहे थे।

वहीं, दैनिक NEWS4SOCIALने जब ASP कुमार आशीष से फोन पर बात की, तो उनका कहना था अवैध संबंध में सूरज की हत्या हुई है।

घटना के बाद लोगों की जुटी भीड़।

देर शाम अस्पताल से इलाज करवा कर लाए थे

मृतक के भतीजे सुजीत कुमार ने बताया, कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इस वजह से मंगलवार की शाम हम चाचा जी को अस्पताल से दिखवा कर लाए थे। उन्हें बिस्तर पर लेटा दिया था, फिर मैं गांव में कुछ लोगों से बात करने चला गया। करीब एक घंटे बाद जब हम चाचा जी के पास गए तो वो बिस्तर पर नहीं मिले।

मैंने दो-तीन बार आवाज भी लगाई, लेकिन उनके तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद मैं शहर के निकल गया। बुधवार की सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर मैं खाना लेकर चाचा जी के पास आया। उनके रूम में जैसे ही पहुंचा, चाचा जी बिस्तर से नीचे उल्टे लेटे मिले। उनको जैसे ही मैंने सीधा किया मैं देखकर दंग रह गया।

10 साल से अलग रहती है पत्नी-बेटा

मृतक के बेटे रितेश कुमार ने बताया, गांव में उनका किसी ने झगड़ा नहीं था। वो शांति से अपने रूम में ही अक्सर बैठे रहते थे। सिर्फ खेती करने के लिए बाहर जाते थे। उनकी किसी ने ज्यादा बोल-चाल नहीं थी।

मृतक की पत्नी मधु देवी 10 सालों से 2 बेटा और 3 बेटियों को लेकर अलग रहती है। उनका अपने पति सूरज से विवाद चल रहा है।

मधु देवी छपरा के एक निजी स्कूल में प्यून का काम करती है। इन्हीं पैसों से वो घर चलाती है। हालांकि, पत्नी और बेटा का गांव आना जाना लगा रहता है।

बताया जा रहा है कि सूरज यादव मानसिक रूप में असंतुलित भी था। इसके चलते गांव के लोगों के साथ बकझक भी होते रहती थी। वो गांजा और भांग का नशा भी करता था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस ने आगे बताया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या के तरीके और समय की पुष्टि होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और कई संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस ‎इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने ‎के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

————-

इसे भी पढ़िए….

22 महिलाओं का ऑपरेशन,ठंड में फर्श पर सुलाया गया,तापमान 9°C:दरभंगा में कचरे के पास, खुले बरामदे में सोईं, न कंबल-न मच्छरदानी, परिजन बोले-सरकार की हकीकत देखिए

दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार को फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद 22 महिलाओं को अस्पताल में फर्श पर ही लिटा दिया गया। बुधवार रात दरभंगा का तापमान 10 डिग्री से नीचे था। ऑपरेशन के बाद न बेड मिला, न कंबल। अस्पताल की तरफ से मरीजों के लिए कड़ाके की ठंड में खुले बरामदे में फर्श पर सिर्फ गद्दे की व्यवस्था थी। मामला सदर पीएचसी का है। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News