Advertising
<

जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या: बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान – Jaipur News

0
जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या:  बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान – Jaipur News

जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या: बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान – Jaipur News

जयपुर के अलग-अलग वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सीवर चोक, कचरे के ढेर और नालियों के उफान से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। कई क्षेत्रों में पानी बहने से सड़कें टूट रहीं हैं, तो कुछ इलाकों में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो

.

ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक NEWS4SOCIALके सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें।

सीवर चोक से फैला गंदा पानी वार्ड 42 के विशाल ठाकुरिया ने बताया कि गोविंदपुरी जनता नगर क्षेत्र में सीवर चोक की समस्या बढ़ गई है। बदबू और गंदा पानी गलियों में फैलने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। पास के स्कूल के बच्चे भी रोज इसी गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

चौराहे पर जमा कचरे का बड़ा ढेर वार्ड 17 सुभाष कॉलोनी (शास्त्री नगर) के राहुल बड़ाया के अनुसार, यादव जूस सेंटर के सामने चौराहे पर कई दिनों से कचरा नहीं उठाया जा रहा। बड़े ढेर से बदबू फैल रही है और रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।

नालियों का पानी सड़क पर आया वार्ड 98 के यशवंत कुमार ने बताया- नाली का लगातार ओवरफ्लो होने से सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश और गंदे पानी में फिसलने का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Advertising

बीसलपुर पाइपलाइन लीक, सड़क धंसी वार्ड 74, लक्ष्मी नगर (मानसरोवर) के निवासी विजय सिंघल ने बताया- बीसलपुर की मुख्य पाइपलाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। लगातार रिसाव से मिट्टी धंसने लगी और सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। यह किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। लोगों ने तुरंत मरम्मत की मांग की है।

आम जनता का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते हालात नहीं सुधरे, तो मजबूरन विरोध-प्रदर्शन कर आवाज उठानी पड़ेगी।

आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक NEWS4SOCIALऐप पर रख रहे हैं। दैनिक NEWS4SOCIALऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें।

जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए…

1.जयपुर की गलियों में भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी:स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार में निकल रही गाड़ियां, दैनिक NEWS4SOCIALएप पर सामने आई समस्याएं

2.जयपुर में नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब:झुके ट्रांसफॉर्मर से बढ़ा हादसों का खतरा; दैनिक NEWS4SOCIALके सिविक इश्यू पर आई समस्याएं

3.जयपुर में लोग गंदे पानी-कचरे और जाम नालियों से परेशान:सेहत, सफाई और सुरक्षा पर पड़ रहा असर, दैनिक NEWS4SOCIALएप के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं

4.जयपुर स्मार्ट सिटी नहीं, गड्ढों का शहर बना:शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस, सिविक इश्यू बना जयपुराइट्स की आवाज

5.जयपुर में सीवरेज की समस्या, ढक्कन टूटे:सड़कों पर भरे गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

6.जयपुर में सीवरेज समस्या और खुले ट्रांसफॉर्मर से परेशान लोग:कचरे के ढेर लगे, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ीं; दैनिक NEWS4SOCIALएप पर आई समस्याएं

7.जयपुर में हर गली,नुक्कड़ और सड़कों पर कचरे के ढेर:गाड़ियां समय पर नहीं आ रहीं, दैनिक NEWS4SOCIALऐप पर सामने आई समस्याएं

8.जयपुर में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद:वार्ड अंधेरे में डूबे, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ा खतरा; दैनिक NEWS4SOCIALएप पर आई समस्याएं

9.जयपुर में सरकारी नल में आ रहा कीड़े वाला पानी:बिना नंबर की गाड़ी से कचरा उठ रहा, दैनिक NEWS4SOCIALके सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं

10.जयपुर में कचरा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी:सड़क के बीच पेड़ जान के लिए खतरा, दैनिक NEWS4SOCIALएप के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News