Advertising
<

ग्वालियर की धैर्या वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने पहुंची साउथ अफ्रीका: यूनियन इंटरनेशनल पेंटाथलॉन मॉडर्न प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा – Gwalior News

0
ग्वालियर की धैर्या वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने पहुंची साउथ अफ्रीका:  यूनियन इंटरनेशनल पेंटाथलॉन मॉडर्न प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा – Gwalior News

ग्वालियर की धैर्या वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने पहुंची साउथ अफ्रीका: यूनियन इंटरनेशनल पेंटाथलॉन मॉडर्न प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा – Gwalior News

ग्वालियर की धैर्या साहू साऊथ अफ्रीका के लिए हुई रवाना।

ग्वालियर की आठ वर्षीय खिलाड़ी धैर्या साहू दक्षिण अफ्रीका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। धैर्या शुक्रवार को अपने माता-पिता और कोच विनोद कश्यप के साथ केपटाउन पहुंच गई हैं, जहां वे UIPM (यूनियन इंटरनेश

.

मध्यप्रदेश से एकमात्र चयन

धैर्या इस चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश से चयनित होने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। इससे पहले उन्होंने 4 से 7 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-9 वर्ग में बायथल स्टाइल में गोल्ड और ट्रायथलीट स्टाइल में सिल्वर जीतकर अपना जलवा दिखाया था।

मुम्बई एयरपोर्ट पर साउथ अफ्रीका जाते समय धैर्या साहू

Advertising

8 से 11 दिसंबर तक होगी चैंपियनशिप

यह चैंपियनशिप 8 से 11 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित की जा रही है। बायथल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 200 मीटर दौड़, 50 मीटर तैराकी और फिर 200 मीटर दौड़ पूरी करनी होती है।

मैडल जीतकर ही लौटूंगी

रवाना होने से पहले धैर्या ने कहा “यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है। मैं हर हाल में देश के लिए मैडल जीतकर आऊंगी। मेरा लक्ष्य गोल्ड मैडल है।”

पिता ने पहचानी प्रतिभा, कोच ने तराशा

हरिशंकरपुर निवासी धैर्या के पिता अनिल साहू व्यवसायी हैं और मां ज्योति साहू जिला प्रशासन में पदस्थ हैं। पिता ने बचपन में ही उनकी प्रतिभा पहचान ली थी और उन्हें कोच विनोद कश्यप के पास प्रशिक्षण के लिए भेजा। कोच के मार्गदर्शन में धैर्या ने कम उम्र में ही खेल में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

धैर्या को पानी से लगता था डर

कोच विनोद कश्यप ने बताया कि जब धैर्या उनके पास आई थीं, तब उन्हें पानी से काफी डर लगता था, लेकिन समय के साथ मेहनत और हिम्मत से उन्होंने इस डर पर जीत हासिल की। आज वह अपने हमउम्र खिलाड़ियों से कहीं आगे निकलकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।

ग्वालियर में धैर्या की इस उपलब्धि को लेकर खेल प्रेमियों और परिवार में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि धैर्या केपटाउन से गोल्ड जीतकर देश लौटेंगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News