अफसर और मां के बीच लेनदेन के ऑडियो-वीडियो: मैडम बोलीं- 2 करोड़ हैसियत नहीं, मां ने कहा- महीना भर तो बहुत हो जाएगा – Dewas News h3>
दैनिक NEWS4SOCIALइन वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
देवास जिले के शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। ठेकेदार द्वारा सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो के सामने आने के बाद अब एक ऑडियो और 4 वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित और मृतक ठे
.
बातचीत में ‘मैडम’ 2 करोड़ रुपए देने में असमर्थता जता रही हैं, वहीं एक पुरुष आवाज (संभवतः अधिकारी के पति/परिचित) एक महीने का समय मांगते सुनाई दे रहे हैं। दैनिक NEWS4SOCIALइन वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल ऑडियो: ‘बेटी समझो, रास्ता निकालने दो’ 4 मिनट 55 सेकेंड के इस वायरल ऑडियो में आबकारी अधिकारी और मृतक की मां के बीच बातचीत सुनाई दे रही है।
- मैडम: माताजी, मैं किसी को बात करने भेजती हूं। मेरी रिक्वेस्ट है, मुझे बेटी समझो। आप जो 2 करोड़ रुपए बोल रहे हो, वो मेरे पास नहीं है। इतनी बड़ी रकम आधे-एक घंटे में देना संभव नहीं है। मुझे थोड़ा समय दो, रास्ता निकालने दो।
- मृतक की मां: चार दिन हो गए मैडम बात करते-करते। मैंने आज तक जुबान की कीमत कमाई है। आज मैं मजबूरी में फंसी हूं। पार्टी का, सिंधिया जी का, सबका फोन आया। उज्जैन से भी फोन आ गया। मैंने कहा कि मैं अभी बेटे के गम से नहीं निकली हूं। जीतू पटवारी ने भी पूछा था। मैंने कह दिया कि जब तक बेटे की 13वीं नहीं होती, मैं बयान नहीं दूंगी।
- मैडम: आप राजनीति से जुड़ी हो, खुद जानती हो कि सीएम आए थे, मैं ड्यूटी पर थी। 2 करोड़ इतनी छोटी रकम नहीं कि मेरे पास रखी हो।
- मृतक की मां: मेरा बेटा चला गया, मैंने पैसे पर पानी फेर दिया। मैं बच्चों का भविष्य देख रही हूं। आपकी रेपुटेशन खराब न हो, मैं पढ़ी-लिखी हूं, समझती हूं। अगर आपका नाम आ जाए, तो मुझे बता देना, मैं वहीं गोली मार दूंगी, मेरे पास रिवॉल्वर भी है।
वायरल वीडियो-1: ‘7 दिन से ब्लैकमेल कर रहे हो’ पहले 41 सेकंड के वीडियो में एक पुरुष और मैडम नजर आ रहे हैं।
- पुरुष: जिस अमाउंट की आप बात कर रहे हो, उतनी हमारी हैसियत नहीं है।
- मैडम: शशांक, एक मिनट… आप एक चीज समझो। आप मुझे 7 दिनों से ब्लैकमेल कर रहे हो।
- मृतक की मां: (गुस्से में) नहीं कर रही हूं… रहने दो, चलो छोड़ो। (यह कहकर वे वहां से जाने लगती हैं)।
ठेकेदार दिनेश मकवाना ने असिस्टेंट कमिश्नर मंदाकिनी दीक्षित पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।
वायरल वीडियो-2: ‘एक महीने का समय दो’ दूसरे 1 मिनट 44 सेकेंड के वीडियो में वही पुरुष मृतक की मां को मनाने की कोशिश करता दिख रहा है।
- पुरुष: माताजी, हम एक-दूसरे को नहीं जानते, लेकिन हम आपके साथ हैं। मैं लिखित में दे सकता हूं कि मेरी श्रीमती की गलती नहीं है। फिर भी आपका नुकसान हुआ है, मैं खड़ा हूं। मुझे कम से कम एक माह का समय देना पड़ेगा।
- मृतक की मां: महीना भर तो बहुत लेट हो जाएगा।
- पुरुष: मैं झूठ नहीं बोलूंगा कि 4-5 दिन में कर दूंगा। नहीं कर पाया तो आपका दिमाग खराब होगा।
- मां के साथ आया व्यक्ति: आप 4-5 दिन में 50 प्रतिशत कर दीजिए।
- मैडम: आप एक बात बताओ, मैं एक करोड़ रुपए 4-5 दिन में कहां से लाऊंगी? हमारी हैसियत नहीं है भैया।
- साथ आया व्यक्ति: मैडम, एक ठेकेदार महीने के 27 लाख रुपए दे रहा था।
- मैडम: एक माह में कौन 27 लाख दे रहा था? कैसी बातें कर रहे हो? मैं 10 माह के बच्चे को घर छोड़कर नौकरी क्यों कर रही हूं? हम गाड़ी से घूम रहे होते। ज्यादा से ज्यादा मेरा देवास से ट्रांसफर हो जाएगा।
शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना का आत्महत्या से पहले का वीडियो सामने आया है।
सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए थे आरोप गौरतलब है कि शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना (निवासी कनाडिया, इंदौर) ने 8 नवंबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले बनाए वीडियो में उसने कहा था- “मेरे पास 14 करोड़ का काम है। यहां AC मैडम मंदाकिनी दीक्षित हैं, वे मुझसे पैसे की डिमांड करती हैं। 5 दुकानों का साढ़े 7 लाख रुपए महीना मांगती हैं। मैं 20-22 लाख दे चुका हूं, लेकिन अब त्रस्त होकर जान दे रहा हूं।”
अफसर ने बताया ब्लैकमेलिंग इधर, 24 नवंबर को आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित ने एसपी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि ठेकेदार की मां और अन्य लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 2 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
