फ्लाइट्स कैंसिल होने से ट्रेनों में बढ़ी भीड़: रेलवे ने जयपुर होते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली को जोड़ने वाली 3 स्पेशल ट्रेनें शुरू की – Jaipur News h3>
राजस्थान में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स लगातार रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। फ्लाइट्स रद्द होने के बाद जयपुर और आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।
.
इस अतिरिक्त भीड़ को संभालने और यात्रियों को यात्रा का ऑप्शनल विकल्प देने के लिए रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें जयपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस, गुजरात रूट, हरियाणा और दिल्ली बेल्ट से यात्रियों को जोड़ती हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- फ्लाइट्स रद्द होने से भारी संख्या में यात्री ट्रेन का विकल्प चुन रहे हैं। दिल्ली और गुजरात रूट पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय–साबरमती–दिल्ली सराय के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जा रही है।
उन्होंने बताया- फ्लाइट्स रद्द होने और लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद रेलवे इस रूट पर अतिरिक्त सुविधा दे रहा है।इसलिए तीनों ट्रेनों में एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोचों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया- जरूरत पड़ने पर आगे और ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं, ताकि किसी यात्री को सफर में परेशानी न हो।
गाड़ी संख्या 04062 दिल्ली सराय–साबरमती स्पेशल
यह ट्रेन 6 दिसंबर को सुबह 8:10 बजे दिल्ली सराय से चलेगी। यह दोपहर 2:15 बजे जयपुर पहुंचेगी और दस मिनट के ठहराव के बाद 2:25 बजे आगे रवाना होगी। ट्रेन रात 12:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में 04061 साबरमती–दिल्ली सराय स्पेशल एक्सप्रेस 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे साबरमती से रवाना होगी। यह दोपहर 3:45 बजे जयपुर पहुंचेगी और 3:55 बजे प्रस्थान कर रात 11 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड और पालनपुर स्टेशनों पर रुकेगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन में 5 सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी और 2 पावर कार कोच लगाए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई जा सके।
दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल
यह स्पेशल ट्रेन 09729 दुर्गापुरा (जयपुर) से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलाई गई है। यह ट्रेन 7 दिसंबर को दोपहर 12:25 बजे दुर्गापुरा से चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी वाली ट्रेन 8 दिसंबर को बांद्रा से सुबह 10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 5:30 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। यह ट्रेन वनस्थली, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड और वापी जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में 23 कोच लगाए गए हैं, जिनमें फर्स्ट एसी से लेकर स्लीपर और जनरल तक सभी विकल्प उपलब्ध हैं, ताकि बढ़ी हुई भीड़ को आसानी से एडजस्ट किया जा सकें।
गाडी संख्या 04725, हिसार-खडकी स्पेशल
यह स्पेशल ट्रेन 04725 हिसार से खडकी के लिए चलाई जा रही है। यह ट्रेन 7 दिसंबर को सुबह 5:50 बजे हिसार से चलेगी और दोपहर 12:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से यह दोपहर 1 बजे आगे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे खडकी पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 8 दिसंबर को शाम 5 बजे खडकी से चलेगी और अगले दिन दोपहर को जयपुर पहुंचकर रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई शहरों को जोड़ती है और पूरे रूट पर कुल 22 कोच लगाए गए हैं।
यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला व चिंचवड स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें 01 फर्स्ट मय सेकेण्ड एसी, 02 सेकेण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04062 दिल्ली सराय–साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस
