Advertising
<

अमरोहा में चार MBBS डॉक्टरों की मौत: कार पीछे से डीसीएम में घुसी, ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला; यूनिवर्सिटी से 7 किमी दूर हादसा – Amroha News

0
अमरोहा में चार MBBS डॉक्टरों की मौत:  कार पीछे से डीसीएम में घुसी, ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला; यूनिवर्सिटी से 7 किमी दूर हादसा – Amroha News

अमरोहा में चार MBBS डॉक्टरों की मौत: कार पीछे से डीसीएम में घुसी, ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला; यूनिवर्सिटी से 7 किमी दूर हादसा – Amroha News

रोहित प्रजापति | अमरोहा7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा में बेकाबू कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार MBBS डॉक्टरों की मौत हो गई। चारों गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे थे। हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी गांव के पास डीवीआर रेस्टोरेंट के सामने रात साढ़े 10 बजे हुआ।

हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से पिचक गई। उसकी छत उड़ गई। एक्सीडेंट का तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मरने वालों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई।

इसके बाद श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने चारों के शवों को कार कार कटकर बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

तस्वीरें देखिए…

Advertising

हादसे में कार सवार चारों डॉक्टर कार में ही फंस गए। कार को काटकर चारों को पुलिस ने बाहर निकाला।

हादसे में कार बुरी तरह से पिटक गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड बहुत तेज थी।

जानिए पूरा मामला

श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे चार डॉक्टर अर्णब चक्रवर्ती (कोलकाता), आयुष शर्मा (दिल्ली), श्रेष्ठ पंचोली (दिल्ली) और सप्तऋषि (त्रिपुरा) बुधवार को अपनी कार से कहीं जा रहे थे। यूनिवर्सिटी से करीब 7 किमी दूर अतरासी गांव में डीवीआर रेस्टोरेंट के सामने एक डीसीएम में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी।

हादसे के बाद कार बुरी तरह से पिचक गई। चारों डॉक्टर कार में ही फंस गए। आसपास के लोग हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार डीसीएम में बुरी तरह से फंस गई थी। पुलिस ने कार को ट्रैक्टर से खींच कर बाहर निकाला। फिर कार को काटकर चारों को बाहर निकाला।

हादसे में कार डीसीएम के पीछे फंस गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर से खींचकर कार को बाहर निकाला।

चारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चारों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की। चारों गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे थे। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। सभी 2020 बैच के छात्र थे। इसके बाद सभी श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे थे।

पुलिस ने विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. राजीव त्यागी और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मरने वाले चारों छात्रों के शवों को मॉर्च्युरी भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————————————————–

ये खबर भी पढ़ेंः-

‘मरूंगा तो हंसते हुए’ कहने वाले कॉन्स्टेबल का सुसाइड नोट:कानपुर में भाई बोले- कर्ज नहीं, पत्नी से होने वाला झगड़ा मेरे भाई को ले डूबा

कुछ तो कमी रही होगी कि मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं, मेरी जान कभी दो लाइन तो प्यार की बोली होतीं। तुम शादी कर लेना, बच्चों की देखरेख भाई-भाभी कर लेंगे। मुझे माफ करना।’ ये दर्द सिपाही मान महेंद्र के सुसाइड लेटर से सामने आया। वह कानपुर पुलिस की यूपी 112 में तैनात थे। बीते 2 दिसंबर को कल्याणपुर इलाके में किराये के मकान में फंदे से लटककर उन्होंने जान दे दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News